Ambulance

मानवता शर्मसार! नहीं मिली एम्बुलेंस, बाइक पर ले गया पिता का शव

741 0

बाराबंकी: यूपी की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी (Barabanki) जिले से मानवता (Humanity) को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां के हैदरगढ़ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस (Ambulance) नहीं मिलने पर एक शख्स को अपने पिता का शव बाइक पर बिठाकर घर ले जाना पड़ा। सुबेहा थाने क्षेत्र के रजवापुर थलवारा गांव के रहने वाले 55 वर्षीय शिवशंकर गौतम को टीबी की गंभीर बीमारी थी।

सोमवार को अचानक गौतम की तबीयत बिगड़ गई उसे लेकर सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत बिगड़ने से कुछ ही देर में मौत हो गई। इसके बाद उनके परिजनों ने एम्बुलेंस के लिए 108 नंबर पर कॉल किया, जहां बताया गया कि शव को ले जाने के लिए सीएचसी पर एंबुलेंस नहीं है।

यह भी पढ़ें : अपने डाइट में शामिल करें प्रोटीन से भरा अंडा पराठा

परिजन शव ले जाने के लिए वाहन ढूंढते रहे, लेकिन कही नहीं मिला तो मृतक के बेटे ने गांव के एक अन्य शख्स को फोन कर बाइक लेकर आने को कहा. फिर उसकी बाइक पर अपने पिता के शव को किसी तरह बिठाकर घर लेकर पहुंचा। इस मामले की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें : तीनों MCD के विलय वाले बिल पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

Related Post

CM Yogi

गोशाला में मुख्यमंत्री याेगी ने की गोसेवा, अपने हाथों से खिलाया गुड़ और केला

Posted by - August 27, 2024 0
गोरखपुर। सोमवार रात में गोरखपुर आए मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने…
'इनटू द वाइल्ड विद बीयर ग्रिल्स' शो

रजनीकांत संग शूट बीयर ग्रिल्स शो का प्रोमो लॉन्च, इस दिन होगा टेलीकास्ट

Posted by - February 27, 2020 0
नई दिल्ली। डिस्कवरी चैनल के पॉपुलर शो ‘इनटू द वाइल्ड विद बीयर ग्रिल्स’ में सुपरस्टार रजनीकांत का फर्स्ट लुक बीते…