Sensex falls

Stock Close: सेंसेक्स 51 हजार अंक के नीचे आया

1056 0

नई दिल्ली। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ है. कारोबारी हफ्ता खत्म होने के साथ बाजार में खूब बैकसेलिंग देखी गई. आज के सेशन के बाद जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स 51,000 के लेवल के नीचे आ गया,, वहीं निफ्टी भी आखिरकार लुढ़कर 15,000 के लेवल से नीचे आ गया. इस हफ्ते की शुरुआत सेंसेक्स के 52,000 के आंकड़े को पार करने के साथ हुई थी. बता दें कि कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच, शुक्रवार को भी हफ्ते के आखिरी दिन BSE और NSE दोनों के ही इंडेक्स गिरावट के साथ खुले थे.

क्लोजिंग के साथ 19 फरवरी को सेंसेक्स 434.93 अंकों और 0.85% की गिरावट लेकर 50,889.76 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 137.20 अंकों यानी 0.91% की गिरावट लेकर 14,981.80 के लेवल पर बंद हुआ. सत्र खत्म होने के साथ लगभग 1175 शेयरों में तेजी आई थी, 1727 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 170 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

Sensex पर ओएनजीसी के शेयरों में सबसे ज्यादा 5.06 फीसद की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो, मारुति, पावरग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट, भारती एयरटेल, आईटीसी, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक और इन्फोसिस के शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए।

दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 1.97 फीसद की तेजी देखने को मिली। इसके अलावा हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, डॉक्टर रेड्डीज, एनटीपीसी, रिलायंस, बजाज फिनजर्व, टीसीएस, एचसीएल टेक और नेस्ले इंडिया के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए। रिलायंस सिक्योरिटीज में प्रमुख (स्ट्रेटेजी) बिनोद मोदी ने कहा कि लगभग सभी सेक्टर्स में मुनाफावसूली से घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को बैंक और ऑटो इंडेक्स में दो-तीन फीसद का करेक्शन देखने को मिला। वहीं पीएसयू बैंक इंडेक्स में पांच फीसद की जबरदस्त टूट दर्ज की गई, जिसमें पिछले पांच कारोबारी सत्र में लगातार बढ़त देखने को मिली थी।

अन्य एशियाई बाजारों की बात करें तो टोक्यो में शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, दूसरी ओर शंघाई, हांगकांग और सिओल में शेयर बाजारों में बढ़त रही। यूरोपीय शेयर बाजारों में मध्याह्न सत्र में बढ़त देखने को मिली।

Related Post

CM Dhami

दस हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया-सीएम

Posted by - January 5, 2026 0
नई दिल्ली । मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित ‘शब्दोत्सव’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार…
CM Yogi

कांग्रेसी बहुरूपिये, पहले कहते थे कि राम हुए ही नहीं, अब कहते हैं कि राम सबकेः योगी

Posted by - April 14, 2024 0
पौड़ी गढ़वाल : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को अपनी जन्मभूमि की लोकसभा सीट पर चुनावी समर…