Satpal Maharaj

महाराज-योगी की मुलाकात में बंद नहरों को खोलने पर हुई चर्चा

181 0

देहरादून। प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से शिष्टाचार भेंट कर जनपद हरिद्वार स्थित इकबालपुर नहर को 665 क्यूसेक पानी दिए जाने तथा बंद नहरों को खोलने का आग्रह किया। शुक्रवार को हुई इस भेंट में सतपाल महाराज ने योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से भेंट कर उनसे उत्तराखण्ड स्थित उत्तर प्रदेश की सिंचाई नहरों की शीघ्र साफ सफाई किए जाने का भी अनुरोध किया है।

सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर जनपद हरिद्वार स्थित इकबालपुर नहर को 665 क्यूसेक पानी दिए जाने का आग्रह करते हुए उत्तराखण्ड स्थित उत्तर प्रदेश की सिंचाई नहरों की शीघ्र साफ सफाई किए जाने का अनुरोध किया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ (CM Yogi) से दोनों प्रदेशों की कुछ बंद पड़ी सिंचाई नहरों को खोले जाने की भी चर्चा की, जिससे दोनों प्रदेशों के किसानों की सिंचाई समस्याओं का समाधान हो सके। सतपाल महाराज ने जमरानी बांध निर्माण में उत्तर प्रदेश के सहयोग के लिए भी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) आभार जताया।

Related Post

CM Dhami launched the e-Vidhan Sabha application

ई-विधानसभा एप्लीकेशन का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

Posted by - February 18, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विधानसभा के उपवेशन के लिए ई-विधानसभा एप्लीकेशन का शुभारंभ किया। ई-विधानसभा के…
CM Dhami

उत्तराखंड की नींव को बलिदानियों ने अपने खून से सिंचा है: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - September 2, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमी (CM Dhami) सोमवार को मसूरी पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मसूरी गोलीकांड की 30वीं बरसी…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी से किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने की भेंट

Posted by - October 10, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से सोमवार को सचिवालय में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भेंट की।…