संसद का और समय मत व्यर्थ करो, करने दो महंगाई-किसान-पेगासस की बात- PM से बोले राहुल

678 0

संसद के मानसून सत्र का आज 9वां दिन है, आज भी लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी दलों के सांसद पेगासस जासूसी का मुद्दा उठा सकते हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद बी मनिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है, जिसमें पेगासस मुद्दे पर प्रधानमंत्री या गृह मंत्री की उपस्थिति में चर्चा की मांग की गई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- हमारे लोकतंत्र की बुनियाद है कि सांसद जनता की आवाज़ बनकर राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा करें।

राहुल गांधी ने आगे लिखा कि मोदी सरकार विपक्ष को ये काम नहीं करने दे रही- संसद का और समय व्यर्थ मत करो- करने दो महंगाई, किसान और पेगासस की बात। बीएसपी प्रमुख मायावती ने भी कहा, “पेगासस जासूसी कांड काफी गरमा रहा है, फिर भी केन्द्र इस मुद्दे की जांच कराने को तैयार नहीं है।

दोंनो सदनों में आज भी विपक्षी दलों द्वारा हंगामे के आसार हैं।  राज्यसभा में आज भी विपक्ष कथित जासूसी कांड और किसानों के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी रख सकता है। विपक्ष के इसी विरोध प्रदर्शन के चलते मानसून सत्र में शुरुआती 8 दिन हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं।  हालांकि पिछले 2 दिनों के दौरान केंद्र सरकार ने विपक्ष के हंगामे के बीच दो बिल जरूर पास करवाए हैं लेकिन सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित हो रही है।  विपक्षी नेताओं ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकार कृषि कानून और जासूसी कांड को लेकर चर्चा नहीं होती तब तक विपक्ष का हंगामा यूं ही जारी रहेगा।

बद्रीनाथ हाईवे पर टूटी चट्टान, बड़ेथी में ऑलवेदर रोड का 20 मीटर हिस्सा ढहा

बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के सांसदों द्वारा कागज फाड़कर अध्यक्ष के आसन के सामने उड़ाने का मामला भी लोकसभा में उठने की संभावना है. सरकार ने ऐसा करने वाले सभी सांसदों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने के संकेत दिए थे लेकिन अबतक इस मामले में कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका है।

Related Post

CM Yogi attends Samuhik Vivah Samaroh

सरकार वही जो जनता के द्वार जाकर समस्याओं के समाधान का रास्ता निकाले : मुख्यमंत्री

Posted by - May 27, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि जब अच्छी सरकार होती है तो वह विकास और गरीब कल्याण…
आतिशी मार्लेना

AAP उम्मीदवार ने फिर की गौतम गंभीर की शिकायत, कहा – माडल कोड आफ कंडक्ट का कर रहे उल्लंघन

Posted by - April 29, 2019 0
नई दिल्ली। बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली से नामांकन भरा है। उस दिन से आप उम्मीदवार आतिशी के…
UPSIDA

चंदौली के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र का व्यापक कायाकल्प कराएगी योगी सरकार

Posted by - September 27, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने अब चंदौली के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के…

राहुल समेत कई नेताओं के बाद अब कांग्रेस का भी ट्विटर अकाउंट लॉक, पार्टी बोली- हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे

Posted by - August 12, 2021 0
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई नेताओं के अकाउंट के बाद अब कांग्रेस पार्टी का ट्विटर अकाउंट भी लॉक हो…