संजय राउत

संजय राउत बोले- हमारी आवाज दबाने के लिए राज्यसभा में शिवसेना की सीटें बदली

1003 0

नई दिल्ली। शिवसेना सांसद संजय राउत ने राज्यसभा में सीट बदले जाने पर बुधवार को नाराजगी जाहिर की है। इस संबंध में संजय राउत ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा कि मैं यह जानकर हैरान हूं कि राज्यसभा में मेरे बैठने की सीट तीसरी पंक्ति से पांचवीं पंक्ति में कर दी गई है। यह निर्णय जानबूझकर शिवसेना की भावनाओं को आहत करने और हमारी आवाज दबाने के लिए लिया है।

हमने अभी तक एनडीए से हटने के बारे में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की

संजय राउत ने कहा कि मैं इस अनुचित कदम का कारण समझने में असफल हूं, क्योंकि हमने अभी तक एनडीए से हटने के बारे में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है। इस निर्णय ने सदन की गरिमा को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि मैं अनुरोध करता हूं कि हमें 1/2/3 पंक्ति की सीट आवंटित की जाए और सदन की गरिमा को बनाए रखा जाए।

‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह 90 साल के हुए, ये ख्वाहिश अभी तक है अधूरी 

संजय राउत ने कहा कि आज एनडीए का संयोजक कौन है?

बता दें कि कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि शिवसेना के सांसद संजय राउत और अनिल देसाई के बैठने की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शिवसेना को विपक्ष के साथ जगह दी गई। संजय राउत ने भी मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि हमें इस बारे में पता चला है।इसके साथ ही राउत ने कहा था कि पुराने एनडीए और आज के एनडीए में बहुत फर्क है। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि आज एनडीए का संयोजक कौन है? इसके एक संस्थापक आडवाणी जी आज छोड़ चुके हैं या सक्रिय ही नहीं हैं।

Related Post

राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव 2019: मैं कहता हूं- चौकीदार, लोग कहते हैं- चोर है – राहुल गांधी

Posted by - May 3, 2019 0
रीवा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने रीवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना…
आलिया भट्ट

वुमेन सेमिनार के इवेंट में फूट-फूटकर रोती दिखी आलिया भट्ट, देखें वीडियो

Posted by - December 2, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। आलिया भट्ट बॉलीवुड की बहुत ही मानी-जानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। आलिया भट्ट अक्सर किसी चर्चा के…
cm dhami

संकल्प एवं इच्छा शक्ति ऐसी शक्तियां हैं, जिनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते: सीएम धामी

Posted by - September 16, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने एन.आई.वी.एच राजपुर रोड देहरादून में संकल्प दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों…