Sanjay Prasad

अराजक तत्वों के साथ कठोरता बरते पुलिस : प्रमुख सचिव गृह

409 0

लखनऊ। ईद से पहले गृह विभाग ने बुधवार को बड़ी बैठक की। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद (Sanjay Prasad) , पुलिस महानिदेशक आरके विश्वकर्मा व स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने सभी एडीजी ज़ोन, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, आईजी, डीआईजी, एसएसपी, एसपी के साथ समीक्षा बैठक कर अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तय स्थान पर ही कार्यक्रम होंगे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद (Sanjay Prasad) ने कहा कि रमजान का महीना चल रहा है। आगामी 22 अप्रैल को ईद-उल-फितर, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती का पर्व एक ही दिन है। वर्तमान परिवेश को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त संवेदनशील रहना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि हर एक पर्व शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हों, इसके लिए स्थानीय जरूरतों के दृष्टिगत सभी जरूरी प्रयास किए जाएं। शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ कड़ाई से पेश आएं। माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता की जाए।

प्रमुख सचिव गृह (Sanjay Prasad) ने निर्देश दिए कि फील्ड में तैनात सभी अधिकारी यह सुनिश्चित कराएं कि धार्मिक कार्यक्रम, पूजा-पाठ आदि निर्धारित स्थान पर ही हों। किसी भी दशा में सड़क मार्ग, यातायात बाधित कर कोई धार्मिक आयोजन न हो। पूर्व में हमने संवाद-संपर्क के माध्यम से ऐसा कर पाने में सफलता पाई है। इस वर्ष भी हमें ऐसा ही प्रयास करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई शोभायात्रा, धार्मिक जुलूस बिना विधिवत अनुमति के न निकाली जाए। अनुमति केवल उन्हीं धार्मिक जुलूसों को दिया जाए, जो पारंपरिक हों, नए आयोजनों को अनावश्यक अनुमति न दी जाए।

प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद (Sanjay Prasad)  ने सोशल मीडिया को लेकर अधिकारियों को संवेदनशील रहने की जरूरत भी बताई। उन्होंने कहा कि फेक न्यूज़ पर तत्काल रिस्पॉन्स दें। एक छोटी सी अफवाह माहौल खराब करने का बड़ा कारण बन सकती है। अफवाह-फेक न्यूज का खंडन पुलिस कप्तान जैसे वरिष्ठ अधिकारी अपने स्तर पर करें।

समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक आरके विश्वकर्मा ने अधिकारियों से आगामी पर्व और त्यौहारों को लेकर की गई तैयारियों का ब्यौरा लिया। उन्होंने कहा कि पर्व और त्यौहारों के बीच सामाजिक सौहार्द बना रहे, इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हों। ड्रोन का उपयोग कर स्थिति पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल लगातार गश्त करे। वरिष्ठ अधिकारी भी पेट्रोलिंग करें। हर संदिग्ध गतिविधि पर हमारी नजर होनी चाहिए। 112 जैसी आकस्मिक सेवाओं की उपयोगिता उसके क्विक रिस्पॉन्स पर निर्भर करती है। ऐसे में 24×7 पीआरवी 112 एक्टिव रहे। उन्होंने कहा कि हर महत्वपूर्ण कार्यक्रम की वीडियोग्राफी जरूर कराई जाए।

ट्रैफिक प्रबंधन के लिए बनाएं बेहतर कार्ययोजना

बैठक में वाराणसी, अयोध्या, मथुरा, गोरखपुर और लखनऊ जैसे नगरों में ट्रैफिक की बढ़ती समस्या पर भी चर्चा हुई। प्रमुख सचिव गृह ने सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, पुलिस कप्तानों को स्थानीय जरूरतों के अनुसार ट्रैफिक प्रबंधन की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। विगत दिनों कानपुर में घटित दुःखद अग्निकांड की घटना का संदर्भ लेते हुए उन्होंने कहा कि आग लगने की सूचना पर अग्निशमन दस्ता तत्काल मौके पर पहुंचे।

Related Post

CM Yogi

आकांक्षात्मक क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने की प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश आगे, मुख्यमंत्री ने जताई प्रतिबद्धता

Posted by - June 29, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनभागीदारी, नवाचार, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन को आकांक्षात्मक विकास खंड एवं आकांक्षात्मक जनपद…
AK Sharma

श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर विकास मंत्री ने सफाई, सुशोभन, व्यवस्थापन के साथ ही दिया प्रदूषण मुक्त वातावरण

Posted by - January 21, 2024 0
लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने अयोध्याधाम (Ayodhya Dham) में भगवान मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम मंदिर…
CM Yogi

सीएम योगी का सख्त निर्देश, गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्वेष फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Posted by - January 25, 2024 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के…
Maha Kumbh

150 साल पुरानी प्रयागराज की धरोहर का दीदार कर सकेंगे महाकुम्भ आने वाले श्रद्धालु

Posted by - December 30, 2024 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) भारत की सनातनी परम्परा का धार्मिक और सांस्कृतिक महापर्व है। जनवरी 2025 में प्रयागराज में…