SS Sandhu

नए पार्किंग क्षेत्र बनाने के लिए संधु ने जिलाधिकारियों के साथ की बैठक

574 0

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु (Dr. S. s. Sandhu) ने गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड (Uttarakhand) में नए पार्किंग क्षेत्र विकसित करने के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्यों में पार्किंग (Parking) एक बहुत बड़ी समस्या है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में अगले एक साल के भीतर पार्किंग स्थल विकसित करें।

उन्होंने कहा कि अपने अपने जनपदों में भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार सर्फेस पार्किंग, मल्टीलेवल पार्किंग और कैविटी पार्किंग के स्थल चिन्हित कर लें। साथ ही, उनकी प्राथमिकता भी सुनिश्चित कर ली जाए ताकि जिन जगहों पर पार्किंग की समस्या ज्यादा बड़ी है उन पर पहले फोकस किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि रेल विकास निगम लिमिटेड काफी अच्छी तरह से टनल निर्माण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। आरवीएनएल द्वारा नॉर्वे की टनल तकनीक से 5 दिन में एक किलोमीटर टनल बनाई जा रही है। आरवीएनएल को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा रोड पर भी अधिक से अधिक पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की जाए। मुख्य सचिव ने इसके प्रत्येक कार्य के लिए समय सीमा निर्धारित करते हुए साप्ताहिक मॉनिटरिंग की जाए।

यह भी पढ़ें : मुख्य सचिव ने मसूरी मॉल रोड की मरम्मत के लिए की समीक्षा

बैठक के दौरान सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि पिछले एक वर्ष में प्रदेश में विभिन्न प्रकार की पार्किंग के लिए 27 स्थल चिन्हित किए गए हैं, जिनका विभिन्न स्तरों में कार्यवाही गतिमान है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव बृजेश कुमार संत सहित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों से जिलाधिकारी एवं अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : प्रदेश में तेजी से हो रहा टीकाकरण, वैक्‍सीनेशन 30 करोड़ पार

Related Post

CM Yogi

योगी सरकार में सशक्त हो रही ग्रामीण महिलाएं, 90 फीसदी से ज्यादा घरों पर महिलाओं का स्वामित्व

Posted by - February 1, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देते हुए ऐतिहासिक कदम उठा रही है।…
CM Dhami

कुंभ 2027 की तैयारियों पर धामी सख्त, बोले—दिव्य-भव्य आयोजन में नहीं रहेगी कोई कमी

Posted by - March 16, 2026 0
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को हरिद्वार का भ्रमण कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की…
On Makar Sankranti, CM Yogi will offer Khichdi during Brahma Muhurta.

बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार

Posted by - January 14, 2026 0
गोरखपुर। मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का मुख्य पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा लेकिन इससे एक दिन पहले बुधवार को ही…