Mahakumbh

महाकुंभ : गले में पहने सात किलो की माला, आकर्षण का केंद्र बने बाबा

695 0
हरिद्वार। धर्मनगरी में महाकुंभ (Mahakumbh) का आगाज हो चुका है और नागा संन्यासी के साथ आस्था का महाकुंभ देश-दुनिया में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेला क्षेत्र में जुटे ये साधु-संन्यासी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

शरीर पर भस्म लगाए और हाथों में चिलम लिए नागा साधु संसार की मोह-माया को छोड़ निर्वस्त्र होकर महाकुंभ में अपनी धुनी जमाए हुए हैं। हरिद्वार के डामकोठी के पास गंगा किनारे 11 हजार रुद्राक्ष पहने रुद्राक्ष बाबा धूनी रमाए साधना में लीन हैं।

वहीं, बैरागी कैंप में सात किलो मोतियों की मालाएं पहने दयाल दास महाराज कुंभ में आकर्षण का केंद्र हैं। 11 हजार माला पहने रुद्राक्ष बाबा का नाम अजय गिरि महाराज है और वो निरंजनी अखाड़े के नागा संन्यासी हैं जो लोक कल्याण और सुख-समृद्धि के लिए तप में जुटे हैं। उनका कहना है कि जिस स्थान पर भी कुंभ होता है, वो वहां पहुंचकर गंगा किनारे 11 हजार रुद्राक्ष धारण कर तप करते हैं। उनका तप पूरे अप्रैल तक निरंतर चलता रहेगा।

कुंभ को लेकर सीएम ने मातृशक्ति को दी फ्री बस सेवा की सौगात

महाकुंभ (Mahakumbh) में निर्वाणी अखाड़े के बैरागी संत दयाल दास ने अपने गले मे 103 मालाएं पहने हुए हैं। इन मालाओं का वजन लगभग सात किलो है। संत दयाल दास ने ये मालाएं बाजार से खरीदकर नहीं पहनी है। बल्कि देश के विभिन्न राज्यों के संतों से उन्होंने ये माला आशीर्वाद के रूप में दी हैं।

बाबा बताते हैं कि उनका एक संकल्प है, जो 108 माला पूरी होने पर ही पूरा होगा। 108 मालाएं पूरी हो जाने पर वो एक विशेष यज्ञ करेंगे जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संत शामिल होंगे, उनका एकमात्र यही उद्देश्य है। संत दयाल का कहना है कि अभी उन्हें अपना संकल्प पूरा करने के लिए 5 मालाओं की आवश्यकता है. लेकिन ये मालाएं कब उन्हें मिलेगी। इनके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।

Related Post

CM Dhami

शौर्य महोत्सव से भावी पीढ़ियों को भी देश सेवा की सीख मिलती है : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - June 8, 2024 0
गोपेश्वर। चमोली जिले के चेपड़ो में आयोजित तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव (Shaurya Mahotsav) का शनिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के…
CM Dhami

मेडिकल इमजेंसी जैसी स्थिति की दृष्टि से पिथौरागढ़ में अतिरिक्त हैलीकॉप्टर की करें व्यवस्था: धामी

Posted by - June 14, 2025 0
देहारादून। सीएम धामी (CM Dhami) ने मानसून के दौरान किसी भी भूस्खलन की आपात स्थिति के दौरान घटना स्थल पर…
automated parking

मुख्यमंत्री की आधुनिक राज्य के संकल्प पर आधिारित डीएम की नई पहल, आटोमेटेड पार्किंग

Posted by - May 31, 2025 0
देहरादून: देहरादून शहर में निर्माणाधीन स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग (Automated Parking) का कार्य अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री के निर्देश व…