साइना नेहवाल

साइना नेहवाल की सियासत में एंट्री, थामा बीजेपी का दामन

887 0

नई दिल्ली। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं है। वह दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार भी करेंगी। वह भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। हरियाणा की रहने वाली साइना नेहवाल के चुनाव प्रचार में उतरने से भाजपा को फायदा हो सकता है।

उनके साथ उनकी बहन चंद्राशु भी भाजपा में शामिल हुईं। इस दौरान साइना नेहवाल ने कहा कि मुझे पीएम नरेंद्र मोदी से उन्हें प्रेरणा मिलती है। दिल्ली में इन दिनों चुनावी सरगर्मी तेज है, नेताओं के बयानों ने माहौल को गर्म कर दिया है। तमाम नेता धुआंधार प्रचार में जुटे हैं। ऐसे में साइना का भाजपा से जुड़ने का फायदा उसे जरूर होगा और वह पार्टी के लिए स्टार चेहरा साबित होंगी।

आठ फरवरी को है मतदान

बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए आठ फरवरी को मतदान होगा। 11 फरवरी को मतों की गणना के बाद नतीजे आएंगे। नामांकन के बाद अब उम्मीदवारों का प्रचार अभियान जोरों पर है। जगह-जगह रोड शो निकाले जा रहे हैं। आप जहां बिजली पानी मुफ्त जैसे अपने कामों को गिनाकर वोट मांग रही है, वहीं भाजपा का जोर अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने के केंद्र के फैसले को भुनाने पर है। इसके अलावा नागरिकता कानून मुद्दा भी उसकी लिस्ट में शामिल है। वहीं कांग्रेस आप-भाजपा की लड़ाई को मुद्दा बनाकर चुनाव मैदान में है।

Related Post

Amrit Abhijat

प्रमुख सचिव नगर विकास ने एक हफ्ते के विशेष सफाई अभियान को दी हरी झंडी

Posted by - December 13, 2024 0
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले गुरुवार को प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने प्रयागराज…
पीएम मोदी

पीएम मोदी बोले- करतारपुर कॉरिडोर शुरू होने से सिखों की सालों पुरानी मुराद पूरी

Posted by - November 9, 2019 0
पंजाब। पीएम मोदी ने गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व से ठीक पहले इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट करतारपुर कॉरिडोर का…