budget

परिषदीय विद्यालयों में हर कक्षा के लिए होंगे कमरे

564 0

लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों (Council schools) के कायाकल्प में जुटी योगी सरकार (Yogi Government) ने इन विद्यालयों के आधारभूत ढांचे में व्यापक सुधार की तैयारी की है । सरकार अगले पाँच वर्षों में प्रत्येक कक्षा के लिए न्यूनतम एक क्लास रूम की स्थापना करेगी ।

इससे एक साथ सभी कक्षाओं का शुचारु रूप से संचालन हो सकेगा। विद्यार्थियों को कैंपस में पेड़ के नीचे अथवा खुले में पढ़ने से निजात मिलेगी। साथ ही विद्यालय और छात्र /छात्राओं की सुरक्षा के लिए मनरेगा के बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जाएगा।

अभी तक प्रायः अधिकांश परिषदीय के विद्यालयों में दो से लेकर तीन क्लास रूम्स (Class Rooms) ही होतें हैं। जबकि उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में  यह संख्या थोड़ी अधिक होती है।  इनमें एक कक्ष तो प्रधानाध्यापक/ प्रशासनिक कार्यों और उच्चतर में एक कमरा लिपिकीय कार्यों के लिए इस्तेमाल होते हैं।

ऐसे में सभी कक्षाओं के लिए रूम उपलब्ध न होने से कक्षाएं सुचारु रूप से नही चल पातीं हैं। ज्यादातर प्राथमिक विद्यालयों में उपलब्ध  एक या दो  कमरों में ही सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को बैठाने की मजबूरी होती है। लिहाजा शिक्षक खुले में अथवा पेड़ के नीचे कक्षाएं लेते हैं। प्रतिकूल और खराब मौसम में तो खुले में कक्षाएं भी संभव नही होती हैं।

बेहतरीन बुनियादी सुविधाओं से गीडा बना उद्यमियों की पसंद

ऐसे में पढ़ाई बाधित होती है। इसको देखते हुए योगी सरकार (Yogi Government)  ने अगले पाँच सालों में प्रत्येक कक्षा के लिए न्यूनतम एक कमरा बनाने की कार्ययोजना तैयार की है । सभी कक्षाओं के लिए अलग अलग कमरों की व्यवस्था के बाद पठन-पाठन की सुविधा में व्यापक सुधार आएगा।

इसी क्रम में योगी सरकार (Yogi Government) ने परिषदीय विद्यालयों (Council schools) की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वाल बनाने की कार्ययोजना तैयार की है । बाउंड्रीवाल का निर्माण मनरेगा के तहत कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बाउंड्रीवाल के अभाव विद्यालयों के साथ पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा होगी और स्कूल की जमीन से अनाधिकृत कब्जे भी रूकेंगे।

Related Post

CM Yogi

अयोध्या विजन के कार्यों की प्रत्येक सप्ताह हो समीक्षा: सीएम योगी

Posted by - November 27, 2022 0
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने…
PM Mudra Loan

पीएम मुद्रा लोन के माध्यम से बिना गारंटी ऋण, स्वरोजगार को मिल रहा बढ़ावा

Posted by - April 9, 2025 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के दस वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनिंदा लाभार्थियों से…
cm yogi

जो अच्छा काम करेगा वो सरकारी सेवा में लिया जाएगा: सीएम योगी

Posted by - October 21, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री फेलोशिप (CM Fellowship) के सभी 100 शोधार्थी अपने आकांक्षात्मक विकासखंडों में काम करने के साथ ग्रामीण विकास पर…
CS Upadhyay

एक साल के लिए हिन्दी विषयक कर्मकांड रोकें केंद्र व राज्य सरकारें

Posted by - September 14, 2023 0
लखनऊ/ देहरादून। भारतीय जनसंघ के  संस्थापक और एकात्म मानवतावाद के प्रणेता  पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र न्यायविद चन्द्रशेखर पण्डित भुवनेश्वर…
AK Sharma

वैश्विक नगर योजना को धरातल पर उतारने के लिए नगरीय व्यवस्थायें वैश्विक स्तर की बनाये: एके शर्मा

Posted by - September 26, 2024 0
अलीगढ़। शहरी व्यवस्था सुखद जीवन के अनुकूल हो, नागरिकों को निकाय कार्मिकों के कार्यों से किसी भी प्रकार की असुविधा…