ऋषिकेश: गंगा में बहे मुंबई के एक युवक और दो युवतियों की तलाश में सर्च अभियान जारी

1487 0

मुंबई से ऋषिकेश घूमने आए पांच दोस्तों में से बुधवार को गंगा में नहाने के दौरान तीन बह गए थे। थाना मुनिकीरेती पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों की ओर से तीनों की खोज के लिए आज भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जवानों ने बुधवार को भी रेस्क्यू अभियान चलाया था, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चल सका था। वहीं, आज भी दोपहर तक तीनों का कोई सुराग नहीं मिला है।

थाना मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम करीब तीन बजे उन्हें सूचना मिली की लक्ष्मण झूला रोड स्थित गंगा व्यू होटल के सामने तीन लोग गंगा में स्नान करने के दौरान बह गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने छानबीन शुरू की। पूछताछ के बाद पता चला कि मुंबई से करण मिश्रा (20) पुत्र परेश मिश्रा, निवासी एफ-104, ऑरचिड, सूबूरदिया, न्यू लिंक रोड, कांदिवली वेस्ट मुंबई- 47, निशा गोस्वामी (21) पुत्री उमेश गोस्वामी, निवासी 1406 बिल्डिंग नंबर 2, आकृति अपटाउन, मीरा रोड ईस्ट मुंबई, मेलरॉय डांटे (21) पुत्र रोबट डांटे, अपूर्वा केलकर (21) पुत्री हेमंत केलकर, निवासी बोरीवली ईस्ट उद्धवनगर मुंबई 66 और मधुश्री खुरसांगे (21) पुत्री प्रभाकर खुरसांगे, निवासी 703, बुरुनाली बोरीवली, ईस्ट उद्धवनगर मुंबई-66, पांच लोगों की टीम बीते एक अगस्त को तीर्थनगरी घूमने आए थे।

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कहा- वन विभाग में खाली पड़े 65 फीसदी पदों को छह माह में भरें 

तपोवन में वे गंगा व्यू होटल में रुके हुए थे। बुधवार को वे लोग गंगा किनारे घूमने व नहाने के लिए निकले। इसके लिए वे लोग होटल गंगा व्यू से नदी की तरफ वाले गेट से जंप लगा कर नदी किनारे पहुंचे। दो लोग गंगा किनारे नहाने लगे। लेकिन इनमें से मेलरॉय डांटे, अपूर्वा  केलकर और मधुश्री खुरसांगे आगे निकल गए। उसमें अचानक एक लड़की का पैर फिसल गया। उसे बचाने के चक्कर में उनके दो अन्य साथी भी नदी के तेज बहाव में बह गए।

Related Post

Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने वित्त आयोग के उत्तराखण्ड दौरे के सम्पूर्ण कार्यक्रम एवं अन्य तैयारियों का जायजा लिया

Posted by - May 16, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को सचिवालय में 16वें वित्त आयोग के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों…
dharali disaster

धराली आपदा से फंसे 36 लोगों को वायु सेना के विमान से पहुंचाया गया जौलीग्रांट

Posted by - August 10, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के दिशा निर्देशन में उत्तरकाशी के धराली में आपदा (Dharali Disaster) के कारण फंसे…
Savin Basnal

जन समस्याओं को गंभीरता से ले विभाग, प्राथमिकता पर करें समाधान-डीएम

Posted by - October 6, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम में जन समस्याएं सुनी।…