CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ‘राजस्थान इकोनॉमिक रिवाइवल टास्क फोर्स’ का गठन

251 0

जयपुर।  प्रदेश में वित्त, आर्थिक प्रबंधन, बुनियादी ढांचे, कृषि और विकासात्मक आदि क्षेत्रों के विकास के लिए मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal)  की अध्यक्षता में ‘राजस्थान इकोनॉमिक रिवाइवल टास्क फोर्स’ (RERTF) का गठन किया गया है। बजट घोषणा वर्ष 2024-25 की अनुपालना में राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। उप मुख्यमंत्री(वित्त) इस टास्क फोर्स के उपाध्यक्ष होंगे।

उप मुख्यमंत्री (परिवहन व उच्च शिक्षा), उद्योग मंत्री, ऊर्जा मंत्री, कृषि मंत्री, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त, अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा, अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन, प्रमुख शासन सचिव उद्योग, प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी तथा शासन सचिव आयोजना इस टास्क फोर्स के सदस्य होंगे तथा शासन सचिव, वित्त(बजट) सदस्य सचिव होंगे।

प्रशासनिक सुधार विभाग के शासन उप सचिव अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि टास्क फोर्स में वित्त, आर्थिक प्रबंधन, बुनियादी ढांचे, कृषि और विकासात्मक क्षेत्रों से 5 विषय विशेषज्ञों को सदस्य के रूप में नामित किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यसभा सांसद पिलानिया के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

उन्होंने बताया कि टास्क फोर्स द्वारा प्रमुख आर्थिक क्षेत्रों की पहचान, नीति निर्माण और कार्यान्वयन, कौशल विकास और शिक्षा, बुनियादी ढांचे का विकास, नवाचार और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा, एमएसएमई और स्टार्टअप को बढ़ावा, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत, हरित विकास को बढ़ावा देने सहित प्रदेश की आर्थिक व रोजगार वृद्धि जैसे विषयों के संबंध में अभिशंसाएं की जाएंगी।

श्री शर्मा ने बताया कि इस टास्क फोर्स का कार्यकाल 31 मार्च, 2028 तक रहेगा एवं इसकी बैठक वर्ष में कम से कम एक बार आयोजित की जाएगी एवं वित्त विभाग इसका प्रशासनिक विभाग रहेगा।

Related Post

CM Dhami participated in Shree Anna Bhoj

श्री अन्न भोज में शामिल हुए सीएम धामी, लिया पहाड़ी व्यंजनों का आनंद

Posted by - March 16, 2023 0
गोपेश्वर। भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार को कृषि विभाग की ओर से भराड़ीसैंण में श्री अन्न (मिलेट) भोज का…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने यू-प्रिपेयर के प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर भेजने के दिये निर्देश

Posted by - September 26, 2025 0
देहारादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को सचिवालय में आपदा प्रबन्धन विभाग एवं विश्व बैंक के अधिकारियों…
दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव : अमित शाह ने बुलाई सभी सांसदों की बैठक, जेपी नड्डा पहुंचे

Posted by - February 8, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शनिवार को मतदान होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सभी सांसदों…
CM Nayab Saini

डीसी और एसडीएम रोजाना समाधान शिविर में सुनें शिकायतें : मुख्यमंत्री

Posted by - April 3, 2025 0
चंडीगढ़। अब समाधान शिविर में उपायुक्त और एसडीएम को प्रतिदिन हिस्सा लेना होगा और लोगों की शिकायतों का मौके पर…