corona in up

UP में कोरोना ने मचाया कोहराम, अब 24 घंटे में रिकॉर्ड 37,238 नए मामले, 199 की मौत

898 0
लखनऊ। कोरोना (Corona) संक्रमण अब पूरे उत्तर प्रदेश में कोहराम मचा रहा है। बीते 24 घंटे में ही उत्तर प्रदेश में 37,238 नए कोरोना संक्रमण( 37238 New corona infected found in uttar pradesh) के मामले सामने आए हैं। वहीं 199 लोगों ने इस संक्रमण के चतले दम तोड़ दिया है।
लखनऊ की बात की जाए तो यहां पर 5,682 संक्रमित सामने आए। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने जानकारी दी कि गुरुवार तक प्रदेश में 2,25,236 सैंपलों की जांच की जा चुकी थी और अब तक कुल 3,93,00,000 सैंपल जांचे गए हैं। पूरे प्रदेश में अब तक 95,64,090 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई है और इनमें से 18,77,291 लोगों को दूसरी डोज भी दे दी गई है।

वहीं प्रदेश में 24 घंटे में करीब 22,566 लोग इस वायरस को हरा कर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हो गए हैं। लखनऊ की बात की जाए तो यहां पर 7,165 लोगों ने ये जंग जीत ली है और वे अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं।आज से वीकेंड लॉकडाउन

सहगल ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान शनिवार और रविवार को साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन और सर्विलांस का अभियान चलाया जाएगा। शनिवार को टीकाकरण का कार्य भी किया जाएगा।
इससे एक दिन पहले उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 34379 मामले सामने आए थे। वहीं 195 लोगों ने दम तोड़ दिया था।
यूपी के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया था कि उस समय तक 2 लाख 59 हजार 810 लोग एक्टिव केस थे।
अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि कृपया अपनी होम आइसोलेशन की अवधि का गंभीरता और कड़ाई के साथ पालन करें। आपके पास अलग कमरा और शौचालय होना चाहिए। संक्रमित ही एक शौचालय का इस्तेमाल करें। कोशिश करें कि अन्य सदस्यों से दूर रहें, जो संक्रमित नहीं हैं। 10 दिन की अवधि के बाद 7 दिन तक होम क्वारेंटाइन करना पड़ता है। यानि जब से आप संक्रमित हुए तब से 17 दिन आप घर में ही रहेंगे।

Related Post

Solar

सोलर बूम : योगी आदित्यनाथ सरकार ने रचा इतिहास तीन लाख इंस्टॉलेशन का रिकॉर्ड

Posted by - December 7, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व और स्पष्ट नीति निर्देशन का ही परिणाम है कि राज्य में सौर…
Ayodhya

रामोत्सव 2024: दौलतपुर की ‘दौलत’ बनेगी अयोध्या को नई पहचान दिलाने का माध्यम

Posted by - January 6, 2024 0
अयोध्या: त्रेतायुग की अयोध्या (Ayodhya) कैसी थी, हमने नहीं देखी पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कलियुग में अयोध्या…
cm yogi

आत्मीयता के पुट में सबको दिया कार्रवाई करने का भरोसा: सीएम योगी

Posted by - May 14, 2023 0
गोरखपुर। चिंता नहीं करिए। घबराइए बिलकुल मत, हर शिकायत पर कार्रवाई करेंगे। समस्या कोई हो, हम उसका समाधान करेंगे। आत्मीयता…
AK Sharma

एके शर्मा ने लाभार्थियों से आवास में सुविधाओं के बारे में की वर्चुअल बात

Posted by - September 1, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) द्वारा पीलीभीत जनपद की 11 नगरीय निकायों के लिए…