Kashi

रामोत्सव 2024: राममय हो उठी महादेव की काशी

427 0

वाराणसी : 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद जहां अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlalla Pran Pratishtha) होने जा रही है, वहीं महादेव की नगरी काशी (Kashi) भी राममय हो गई है। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के पूर्व काशी के चौक चौराहों पर राम भजन की गूंज सुनाई देने लगी है। स्मार्ट सिटी (Smart City) की ओर से काशी के मुख्य चौराहों व अन्य जगहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम से भजन बजाये जा रहे हैं। साथ ही शहर के 6 प्रमुख स्थानों पर एलईडी पर रामायण (Ramayan) धारावाहिक का प्रसारण भी किया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ की इस पहल से महादेव की नगरी भी ‘अपने राम’ की धुन में मस्त है।

काशी में हर तरफ सुनाई दे रही रामधुन

महादेव की नगरी काशी (Kashi) इस समय राम मय हो गई है। काशी में हर तरफ राम धुन सुनाई दे रही है। वाराणसी के नगर आयुक्त व स्मार्ट सिटी के सीईओ अक्षत वर्मा ने बताया कि वाराणसी में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम से पूरे शहर में राम भजन और राम धुन बजाई जा रही है।

वाराणसी के चौराहों और अन्य जगहों को मिलकर कुल 55 जगहों पर राम नाम की धुन व भजन गूंज रहे हैं। काशी में रामधुन की बयार से रामभक्तों में ख़ुशी की लहर है।

छह स्थानों पर हो रहा रामायण का प्रसारण

नगर आयुक्त व स्मार्ट सिटी के सीईओ ने बताया कि शहर के प्रमुख जगहों पर लगी एलईडी की बड़ी स्क्रीन पर भी रामायण धारावाहिक का भी प्रसारण किया जा रहा है।

एलईडी स्क्रीन प्रमुख 6 स्थानों पर पहले से लगी है, जो भक्तों के आवागमन की दृष्टि से लगाया गया था। ये स्थान अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट, राजघाट, गोदौलिया मल्टी लेवल पार्किंग, वाराणसी रेलवे जंक्शन स्टेशन है।

Related Post

Sarvodaya School

सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 22 मार्च अंतिम तिथि, 30 को परीक्षा

Posted by - March 19, 2025 0
लखनऊ:  समाज कल्याण विभाग और जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों (Sarvodaya Schools) में शैक्षिक सत्र…
AK Sharma

विपक्षियों को रास नहीं आ रही देश की खुशहाली, कर रहें राष्ट्रहित का विरोध : एके शर्मा

Posted by - May 5, 2025 0
लखनऊ/जौनपुर: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रहित…
अमित शाह

कश्मीर में हालात सामान्य, प्रशासन नेताओं की रिहाई पर लेगा निर्णय : अमित शाह

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कश्मीर घाटी में स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा कि…
CM Yogi

गौसेवा के बाद सीएम योगी ने लुटाया मासूम बच्ची पर प्यार दुलार

Posted by - May 8, 2024 0
गोरखपुर। लोकसभा के चुनावी समर में भाजपा के लिए सार्वजनिक कार्यक्रमों का शतक लगा चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…