नीता कंवर सोढ़ा

राजस्थान : पाक से आई नीता को चार माह पहले मिली नागरिकता, अब लड़ रहीं है चुनाव

937 0

नई दिल्ली। पूरे देश में जहां नागरिकता कानून CAA को लेकर विरोध और समर्थन में प्रदर्शन जारी है। वहीं पाकिस्तान से पढ़ने के लिए आईं हिंदू शरणार्थी नीता कंवर सोढ़ा को चार महीने पहले ही भारत की नागरिकता प्रदान की गई है। अब वह टोंक जिले के नटवाड़ा ग्राम पंचायत से सरपंच का चुनाव लड़ रही है।

भारत को झटका : यूएन ने भी घटाया की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 

नीता अपनी बहन अंजलि और चाचा नखट सिंह सोढ़ा के साथ साल 2001 में जोधपुर आई। जबकि उनका माता-पिता और भाई पाकिस्तान के सिंध में ही रहते हैं। नीता पाकिस्तान से पढ़ने के लिए भारत आईं थी। फिर आठ वर्ष पहले उनकी यहां एक प्रतिष्ठित परिवार में शादी हो गई और चार महीने पहले ही उन्हें भारत की नागरिकता दी गई है। भारतीय नागरिकता मिलने के साथ ही वह सरंपच चुनाव में अपना भाग्य आजमा रही हैं।

नीता ने बताया कि नियमों के अनुसार, मैंने भारत आने के सात साल बाद भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया है,लेकिन मेरे आवेदन को दो-तीन बार नकार दिया है। उन्होंने बताया कि जब बारह साल पूरे हो गए तब जाकर उन्हें भारत की नागरिकता दी गई।

जब नीता से चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं यहां सामान्य सीट से चुनाव लड़ रही हूं, जो महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। नीता का कहना है कि वह लैंगिक समानता, महिला सशक्तीकरण, सभी के लिए अच्छी शिक्षा और बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें रोजगार के अवसर भी देना चाहती है। उनका बताया कि पंचायत चुनाव लड़ने में उनके परिवार के साथ-साथ गांव का भी समर्थन मिल रहा है।

नीता कंवर सोढ़ा ने अजमेर के सोफिया कॉलेज से स्नातक किया है। 2011 में उनकी शादी नटवाड़ा गांव के पुण्य प्रताप करण से हुई। नीता ने बताया कि हम पाकिस्तान के सोढ़ा राजपूत कबीले के हैं और हमारे कबीले की लड़कियों की शादी भारत में होती है, क्योंकि वहां कोई और राजपूत कबीला नहीं है।

Related Post

CM Yogi

जनता दर्शन में योगी बोले, जनसमस्याओं का निस्तारण हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता

Posted by - August 27, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को यहां कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण हमारी सर्वोच्च…
AK Sharma

बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं ने जमा किया करोड़ो का बिजली बिल: ए0के0 शर्मा

Posted by - June 17, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) की पहले से राज्य के बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं ने जागरूक…
E-Transport

सीएम सख्त : डग्गामार और बिना परमिट के चलती मिलीं बसें तो नपेंगे बड़े अफसर

Posted by - July 13, 2024 0
लखनऊ । उन्नाव बस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने सख्त रुख अख्तियार किया है। परिवहन विभाग के…
कोरोना वायरस के 300 संदिग्ध

निजामुद्दीन मरकज़ में कोरोना वायरस के 300 संदिग्धों को अस्पतालों में भर्ती कराया

Posted by - March 30, 2020 0
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज से कोरोना वायरस ‘कोविड-19 के संक्रमण की जांच के…