rahul gandhi

चूल्हे की रोटी खाई, जलेबी का लिया स्वाद…, हरयाणा में राहुल गांधी के अलग अंदाज

270 0

सोनीपत। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, इसी क्रम में मंगलवार को चुनावी सभाएं करने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के अलग-अलग अंदाज देखने को मिले। उन्होंने बहादुरगढ़ में मशहूर पकौड़े खाए। गोहाना में मातूराम हलवाई की दुकान पर बनी फेमस जलेबी का स्वाद लिया और सोनीपत में एक ग्रामीण परिवार के घर भोजन किया। मंगलवार को राहुल ने हरियाणा चुनाव में बहादुरगढ़, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर और गोहाना विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया।

उन्होंने बहादुरगढ़ में मशहूर पकौड़े खाए, इसके बाद गोहाना में मातूराम हलवाई की दुकान पर बनी फेमस जलेबी का स्वाद लिया और सोनीपत में एक ग्रामीण परिवार के घर भोजन भी किया।

कुछ समय पहले रुल गांधी ने मदीना गांव में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने खेतों में धान रोपा था और ट्रक्टर भी चलाया था। अब किसानों ने राहुल गांधी को धान का वो पौधा भेंट में दिया है।

कांग्रेस ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक मिनट लंबा वीडियो शेयर किया है। इसमें कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा और बजरंग पुनिया के साथ राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बड़वासनी गांव में एक गरीब परिवार के घर गये। वहां घर की महिलाएं पारंपरिक गीत गाकर स्वागत करती हैं। वीडियो के अनुसार, खाना मिट्टी के ‘चूल्हे’ पर पकाया जाता है और महिलाएं ‘रोटियां’ और सब्जियां तैयार करती हैं।

हरियाणा में 90 सीटों पर चुनाव हो रहा है। 5 अक्टूबर को मतदान होना है। 8 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।

Related Post

Gurgaon

गुड़गांव में अग्निपथ का शुरू विरोध, लगा ट्रैफिक जाम, इस सड़क से बचें

Posted by - June 16, 2022 0
गुड़गांव: अग्निपथ विरोध (Agneepath protest) की आग गुरुवार को गुड़गांव (Gurgaon) पहुंच गई है, जिसमें सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने एक प्रमुख…
Stock market

कोरोना का शेयर मार्केट में कोहराम, छह दिनों में निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपये डूबे

Posted by - February 29, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोनावायरस के चलते दुनिया भर के बाजारों में कोहराम मचा हुआ है। इससे भारतीय शेयर बाजार भी अछूते…