Pushkar Singh Dhami

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन पुष्कर सिंह धामी ने किए मां पूर्णागिरी के दर्शन

579 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के अवसर पर चंपावत (Champawat) जिले के टनकपुर (Tanakpur) स्थित प्रसिद्ध धाम मां पूर्णागिरी मंदिर में दर्शन कर पूजा पाठ की एवं प्रदेश वासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की है। इस दौरान मंदिर समिति द्वारा रखे गए स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार राज्य के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है।

उन्होंने पूर्णागिरी मंदिर हेतु लादीगाढ़ से पूर्णागिरी मंदिर तक लिफ्ट पेयजल योजना हेतु 4 करोड रुपए स्वीकृत हो जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को नंबर वन बनाए जाने पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को आगे ले जाने के लिए हमारी सरकार ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। पूरे रोड मैप के अनुसार कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री धामी ने शारदा घाट का किया औचक निरीक्षण

उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरी धाम भारत का प्रसिद्ध धाम है, यहां देश के कोने कोने से श्रृद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यहां श्रृद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा की संचार सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया जाएगा। इस दौरान चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी, मंदिर समिति अध्यक्ष किसन तिवारी, भाजपा नेता प्रकाश तिवारी एवं लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : एके शर्मा ने देशवासियों को दी नव संवत्सर व चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

Related Post

उत्तराखंड : जागेश्वर धाम में गाली-गलौच और मारपीट करने वाले भाजपा सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Posted by - August 2, 2021 0
उत्तराखंड के अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में मंदिर समिति के प्रबंधक एवं पुजारियों से गाली-गलौच और मारपीट करने के मामले…
CM Dhami

कांग्रेस के तीन बड़े नेता भाजपा में शामिल, धामी ने कहा- निकाय चुनावों में भाजपा की होगी बंपर जीत

Posted by - January 4, 2025 0
देहरादून। भाजपा ने हैट्रिक लगाते हुए, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत तीन बड़े नेताओं को पार्टी में शामिल किया है।…
CM Dhami

बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई देकर मुख्यमंत्री बोले- अनुत्तीर्ण विद्यार्थी न हों निराश

Posted by - April 30, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण…
CM Dhami

फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल व अभिनेत्री शेफाली ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Posted by - August 27, 2024 0
देहरादून। हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी और अभिनेत्री शेफाली शाह के साथ…