राष्ट्रपति कोविन्द, पीएम मोदी, सोनिया गांधी सहित कई नेताओं ने महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि

605 0

नई दिल्ली महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आज जयंती है। इस खास अवसर पर देश उन्हें याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी सहित तमाम नेताओं ने आज राजघाट पहुंच कर महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर नमन किया।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को राजघाट और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विजय घाट पर श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे अनिल शास्त्री ने विजय घाट पर अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अरविंद केजरीवाल ने भी किया नमन

बता दें कि 2 अक्टूबर के वसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री  लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने किए ट्वीट

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने दो ट्वीट किए हैं। अपने पहले ट्वीट में पीएम ने लिखा,’ महात्मा गांधी के महान सिद्धांत विश्व स्तर पर प्रासंगिक हैं और लाखों लोगों को ताकत देते हैं। वहीं अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया है। उन्होंने लिखा,’ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

 

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने 09 स्ट्रीट वेन्डर्स को 3.30 लाख रूपये के ऋण का चेक प्रदान किया

Posted by - September 15, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
Mahakumbh-2025

महाकुंभ-2025 के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल्दी जारी होगी थीम और लोगो

Posted by - May 24, 2023 0
लखनऊ। प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ मेला-2025 (Mahakumbh-2025)  को भव्य बनाने के लिए सीएम योगी ने विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश…
Sonu Sood

जानिए एक दिन में जरूरतमंदों के मसीहा सोनू सूद के पास मदद के लिए आते है इतने लोग

Posted by - August 20, 2020 0
मुंबई। बॉलीवड के जाने-माने अभिनेता सोनू सूद इन दिनों जरूरतमंदों के मसीहा बन चुके हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान लाखों…