President

राष्ट्रपति ने अपने पैतृक घर को बनाया मिलन केंद्र, गरीब बेटियों की होगी शादियां

654 0

कानपुर देहात: राष्ट्रपति (President) बनने के बाद महामहिम रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) शुक्रवार दूसरी बार अपने पैतृक गांव परौंख पहुंच रहे हैं। उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी उनके पैतृक गांव जाएंगे जहां कई कार्यक्रमों में शिरकत के साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति कोविंद ने अपने पैतृक घर को दान कर सिया है, जहां मिलन केंद्र बनाया गया। आज इसका भी लोकार्पण किया जाएगा। इस मिलन केंद्र में गरीब बेटियों की शादी व अन्य कार्यकर्मों का आयोजन किया जा सकेगा।

इस मिलन केंद्र में राष्ट्रपति की यादों को भी संजोया गया है। साथ ही एक लाइब्रेरी भी बनाई गई है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति इसी घर में जन्में, खेला-कूदा और बड़े हुए। अब इस घर को उन्होंने गांव को दान कर दिया है। इस मिलन हाउस में गांव के गरीब परिवार अपनी बेटियों की शादी धूमधाम से कर सकेंगे जिसके लिए उन्हें अब महंगे गेस्ट हाउस बुक नहीं करने पड़ेंगे।

IGP पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, करोड़ो की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

ये है राष्ट्रपति का कार्यक्रम

आधिकारिक बयान के मुताबिक उस दौरान राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री पथरी देवी मन्दिर में दर्शन-पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री डॉ बी आर अम्बेडकर भवन स्थित डॉ आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण/पुष्प अर्पित करेंगे। तत्पश्चात् प्रधानमंत्री ‘मिलन केन्द्र’ का भ्रमण कर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन करेंगे। ज्ञातव्य है कि राष्ट्रपति के पैतृक आवास ‘मिलन केन्द्र’ को उनकी इच्छानुसार सार्वजनिक उपयोग के लिए दान कर दिया गया था। इसे सामुदायिक केन्द्र (मिलन केन्द्र) के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 512 अंक उछला

Related Post

mukhtar-ansari

मुख्तार अंसारी को यूपी भेजने के फैसले का अलका राय ने किया स्वागत, कहा- सुप्रीम कोर्ट का आभार

Posted by - March 27, 2021 0
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मऊ सदर से विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari)  को पंजाब से यूपी की जेल में शिफ्ट…
Rajit Ram

राजित राम ने उद्यानिकी खेती के माध्यम से अयोध्या जिले का नाम रोशन किया

Posted by - February 7, 2026 0
अयोध्या। जिले में एक प्रगतिशील किसान की सफलता की प्रेरणादायक कहानी ने सबका ध्यान खींचा है। तारुन विकासखंड के ग्राम…
Republic Day

गणतंत्र दिवस पर पहली बार नौ राज्यों के कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Posted by - January 26, 2026 0
लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 77वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) के अवसर पर विधान सभा मार्ग पर संस्कृति विभाग…
पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने सचिवालय में की लोक निर्माण एवं संबंधित विभागों की समीक्षा

Posted by - April 4, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने सोमवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग (Public Works…