President Draupadi Murmu

राष्ट्रपति मुर्मू जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

202 0

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। अपने प्रवास के दूसरे दिन वह आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंची। भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर उन्होंने देशवासियों के सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु (President Draupadi Murmu) इस दौरान जगन्नाथ सेवा समिति के सदस्यों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने इस मौके पर मंदिर पहुंचे प्रदेश के जनप्रतिनिधियों और वरिष्टजनों से भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन जगन्नाथ मंदिर में  की पूजा-अर्चना - Azad Sipahi

उल्लेखनीय है कि, ओडिशा के जगन्नाथ पुरी स्थित महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ के पांव छत्तीसगढ़ के सोंढूर, पैरी और महानदी के त्रिवेणी संगम के तट पर स्थित प्रयाग नगरी राजिम में पड़े थे, जिसे वर्तमान में भगवान कुलेश्वर मंदिर के रूप में आज लाखों श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं। इसी की याद में गायत्री नगर में भी महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कराया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त जारी की

इससे पहले स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी (President Draupadi Murmu) से मुलाकात की। डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पुष्पगुच्छ भेंट कर छत्तीसगढ़ की पुण्य धरती पर स्वागत किया। छत्तीसगढ़ अपना 25 वां वर्ष पूरा करने जा रहा है। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) को प्रदेश के विधानसभा प्रांगण और आदिवासी संस्कृति से रचे-बसे बस्तर में मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए आमंत्रित भी किया।

Related Post

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने किया आठ करोड़ से अधिक लागत से बने पाँच कन्या छात्रावासों का शुभारंभ

Posted by - August 3, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज शनिवार काे आरंग में पाँच कन्या छात्रावासों का शुभारंभ किया। पाँचो…
CM Vishnu Dev Sai

उद्योगों की स्थापना के लिए राज्य सरकार देगी हर संभव सहयोग : मुख्यमंत्री साय

Posted by - July 16, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में उद्योगों की स्थापना…
Suicide

कांग्रेस नेता ने परिवार समेत की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Posted by - September 1, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक कांग्रेस नेता के पूरे परिवार की आत्महत्या (Suicide) का सनसनीखेज मामला सामने आया…
CM Vishnudev Sai

CM साय ने मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस को झंडी दिखाकर किया रवाना

Posted by - October 3, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने आज गुरुवार काे शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां बम्लेश्वरी के दर्शन…
CM Vishnudev Sai

पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त का निधन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शोक व्यक्त

Posted by - July 2, 2025 0
रायपुर/दिल्ली। छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल और भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. शेखर दत्त (Shekhar Dutt) का बुधवार…