Uttarakhand Niwas

प्रेम चन्द अग्रवाल ने भवन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का किया निरीक्षण

508 0

देहरादून: उत्तराखण्ड (Uttarakhand) के वित्त, शहरी विकास एवं आवास विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन एवं जनगणना मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल (Prem Chand Agarwal) ने नई दिल्ली (New Delhi) में निर्माणाधीन भवन ‘उत्तराखण्ड निवास’ (Uttarakhand Niwas) का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य, गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय की गई समय सीमा में पूरारना सुनिश्चित किया जाए। कैबिनट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल द्वारा उत्तराखण्ड निवास के नक्शे का अवलोकन करते हुये भवन के सभी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी ली। इसके अलावा निर्माणाधीन भवन में गाडियों की पार्किंग व्यवस्था की भी जानकारी ली गई।

उल्लेखनीय है कि 3, गोपीनाथ बारदोलाई मार्ग, चाणक्यपुरी नई दिल्ली में जून 2020 से उत्तराखण्ड निवास का काम शुरू किया गया। भवन में तीन बेसमेन्ट होंगे। भवन में भू-तल को सम्मिलित करते हुए कुल सात तल बनाए जाएंगे। भवन उत्तराखण्ड वास्तुकला शैली में बनाया जायेगा। ग्रीन भवन की तर्ज पर बनाए जा रहे इस भवन का अपना सीवेज सोधन संयत्र होगा। भवन में 50 किलो वाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट भी है।

यह भी पढ़ें: प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

उत्तराखण्ड निवास का निर्माण कार्य संभावित 2023 तक पूरा कर लिया जायेगा। इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त डॉ0 वी0वी0आर0सी0 पुरूषोत्तम व उत्तराखण्ड पेयजल निगम के सहायक अभियन्ता अरविन्द सैनी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: CM धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक मे अधिकारियो को दिये निर्देश

Related Post

FDA becomes alert on the quality of packaged drinking water

पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर और ठंडे पेय पदार्थों की गुणवत्ता व भंडारण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई – डॉ. आर. राजेश कुमार*

Posted by - May 15, 2025 0
गर्मियों में तापमान में तेज़ी से वृद्धि और पर्यटन सीजन की शुरुआत को देखते हुए उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा एवं औषधि…
Maha Kumbh

Maha Kumbh 2025: विशेष 04 जोन में 107 बीटों के रक्षक करेंगे 45 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा

Posted by - November 15, 2024 0
प्रयागराज: महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार हर आपात…
CM Yogi

गोरखपुर की जनसभा में बोले सीएम योगी, आज जान की भीख मांग रहे माफिया

Posted by - April 28, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि जातिवाद की राजनीति ने उत्तर प्रदेश का बेड़ागर्क कर रखा था।…