Rakesh Tikait

राकेश टिकैत को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने छोड़ा

494 0

नई दिल्ली। दिल्ली आ रहे संयुक्त किसान मोर्चा (सकेएम) से जुड़े किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) को रविवार दोपहर दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर ही रोक दिया। राकेश टिकैत अपने कुछ समर्थकों के साथ दिल्ली जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने मना कर दिया। इसके बाद टिकैत समर्थक सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद दिल्ली पुलिस सभी को मधु विहार थाने लेकर आई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के काफी समझाने पर राकेश टिकैत एवं उनके समर्थकों ने बात मानी और वह वापस लौट गये।

राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने खुद को हिरासत में लिए जाने पर ट्वीट कर कहा कि एक ट्वीट कर कहा कि सरकार के इशारे पर काम कर रही दिल्ली पुलिस किसानों की आवाज को नहीं दबा सकती। यह गिरफ्तारी एक नई क्रांति लेकर आएगी। यह संघर्ष अंतिम सांस तक जारी रहेगा। ना रुकेंगे, ना थकेंगे ना झुकेंगे।

उल्लेखनीय है कि राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने शुक्रवार को देशभर के किसानों से आह्वान किया था कि वे अपने मुद्दों के समाधान के लिए बड़े पैमाने पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा था कि राष्ट्रव्यापी आंदोलन कब, कहां और किस तरह से होगा उन्हें उचित समय पर इस बारे में जानकारी दे दी जायेगी।

नगर विकास मंत्री ने बुद्ध प्रतिमा पर अर्पित की चीवर, प्रदेश की खुशहाली की कामना

राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने शनिवार को बताया था कि केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा को हटाने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने संबंधी एक कानून बनाये जाने समेत अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में चल रहा किसानों का धरना शीर्ष जिला अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद आज समाप्त हो गया।

पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसान एक बार फिर दिल्ली लौटने की योजना बना रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन के आह्वान से पहले दिल्ली-हरियाणा को जोड़ने वाले टीकरी बॉर्डर पर सीमेंटेड बैरिकेड्स लगाने शुरू कर दिया हैं। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई।

Related Post

CM Dhami inspected the Kainchi Dham bypass.

कैंचीधाम बाईपास का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, यात्रा सीजन से पहले काम पूरा करने के निर्देश

Posted by - January 24, 2026 0
नैनीताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रभावी प्रशासनिक निर्णयों के परिणामस्वरूप नैनीताल जनपद की…
Jacqueline Fernandez

जैकलीन फर्नाडीज एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘बच्चन पांडेय’ में अभिनय को तैयार

Posted by - December 1, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज (Jacqueline Fernandez) एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘बच्चन पांडेय’ में अभिनय करने के लिए तैयार हैं। जैकलीन…

लगता है ‘साहब’ का आत्मविश्वास अंदर तक हिला हुआ है- मंत्रिमंडल विस्तार पर मनीष सिसोदिया

Posted by - July 8, 2021 0
मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी टीम में कुल 43 नए मंत्रियों को…
Deepotsav

अयोध्या दीपोत्सव के लिए बनाए जा रहे 15 अस्थायी चिकित्सालय

Posted by - October 14, 2025 0
अयोध्या: दीपोत्सव 2025 (Deepotsav) को अविस्मरणीय और पूर्णतः सुरक्षित बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग…