PM Modi

बंगाल में बोले पीएम मोदी- माताओं-बहनों के आंसू गिरने की वजह बन रहीं दीदी

841 0
कोलकाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के उत्सव में भी ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) माताओं-बहनों के आंसू गिरने की वजह बन रही हैं। आपकी (ममता) दुर्नीति ने बंगाल का ये हाल कर दिया है। केंद्रीय वाहिनी पूरे देश में चुनाव करवाती है, निष्पक्ष चुनाव करवाती है।
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  ने पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यहां के कण-कण में हमारी आस्था, हमारे दर्शन, हमारे अध्यात्म की गाथाएं हैं। भाजपा देश का एकमात्र दल है, जिसे वैचारिक ऊर्जा पश्चिम बंगाल की मिट्टी से मिलती रही है।

पीएम (PM Narendra Modi)  ने कहा, ‘आदरणीय दीदी, याद रखिए, ये 2021 का बंगाल है। अब आपको लोकतंत्र से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। आप बंगाल के लोगों को डराने की, उनमें भय फैलाने की जितनी कोशिश कर रही हैं, उतने ही ज्यादा लोग आपको हराने के लिए एकजुट हो रहे हैं।

पीएम मोदी (PM Narendra Modi)  ने कहा कि यहां के कण-कण में हमारी आस्था, हमारे दर्शन, हमारे अध्यात्म की गाथाएं हैं. भाजपा देश का एकमात्र दल है जिसे वैचारिक ऊर्जा पश्चिम बंगाल की मिट्टी से मिलती रही है।

पीएम मोदी (PM Narendra Modi)  ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आशीर्वाद से भाजपा अस्तित्व में आई है। आज भाजपा का सौभाग्य है कि बंगाल की इस मिट्टी की सेवा करने का अवसर, बंगाल के लोग हमें देने जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) ने कहा कि दशकों के लंबे इंतजार के बाद बंगाल में आशोल पोरिबोरतोन का महायज्ञ शुरू हुआ है। ये महायज्ञ तुष्टिकरण करने वालों, टोलाबाजी करने वालों, बंगाल की महान जनता का तिरस्कार करने वालों को सबक सिखाएगा।

पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार, बंगाल को नया राजनीतिक वातावरण देगी। सरकार के फैसले सरकार तय करेगी तोलाबाज नहीं। प्रशासन के फैसले प्रशासन लेगा, तोलाबाज नहीं।

पीएम (PM Narendra Modi)  ने कहा कि पुलिस के फैसले, पुलिस करेगी, तोलाबाज नहीं। इस बार बैसाख की आंधी, टीएमसी सरकार और उसके गुंडों को भी उड़ा कर ले जाएगी। आज दीदी, केंद्रीय वाहिनी को गाली दे रही हैं। आज दीदी, ईवीएम को गाली दे रही हैं। हालत तो ये है कि दीदी आज अपनी पार्टी के ही पोलिंग एजेंट्स को गाली देने लगी हैं।

Related Post

Mission Shakti

मिशन शक्ति 5.0 :आत्मरक्षा के गुर सिखाकर बालिकाओं को सशक्त बना रही योगी सरकार

Posted by - October 6, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 (Mission Shakti ) अभियान नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को…
Manohar lal Khattar

कोरोना के आंकड़ों पर बोले खट्टर- शोर मचाने से मृत लोग लौटेंगे नहीं, हम लोग कुछ नहीं कर सकते

Posted by - April 27, 2021 0
चंडीगढ़। कोरोना से हो रही मौतें और आंकड़ों को लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर (cm Manohar lal khattar)…
इंटरनेट बैंकिंग

ATM, क्रेडिट-डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाए सावधान

Posted by - December 11, 2019 0
नई दिल्ली। भारत में एटीएम, क्रेडिट कार्ट, डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग फ्रॉड के मामले में 2018-2019 में वृद्धि दर्ज…
Pushkar Singh Dhami

विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं, वह केवल सरकार को बदनाम करने में लगे हुए हैं: सीएम धामी

Posted by - January 30, 2023 0
ऋषिकेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड में होने वाले नगर निगम, नगर पालिकाओं के साथ 2024…