#vikaskimetro

टिकट खरीदकर पीएम मोदी ने कानपुर मेट्रो का किया सफर

582 0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार से शुरु हुयी मेट्रो रेल सेवा (Kanpur Metro) के पहले यात्री भी बन गये।

कानपुर में मेट्रो रेल सेवा के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने आईआईटी कानपुर मेट्रो स्टेशन से गीता नगर स्टेशन तक का सफर तय किया। इस मौके पर उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने भी मेट्रो रेल की सवारी की।

इससे पहले मोदी, आईआईटी कानपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत करनेे के बाद सीधे आईआईटी गेट मेट्रो स्टेशन पहुंचे।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! लखनऊ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द

मेट्रो स्टेशन पर मौजूद केशव ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मोदी ने मेट्रो का स्मार्ट टिकट लेकर कानपुर मेट्रो का सफर शुरु किया। इसके साथ ही वह कानपुर में मेट्रो के पहले यात्री बन गये।

आईआईटी से मेट्रो ट्रेन रवाना हुई है। इससे वह गीतानगर स्टेशन तक जाकर वापस आइआइटी स्टेशन पर लौटे। इस के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेट्रो स्टेशन की प्रदर्शनी के माध्यम से कानपुर मेट्रो का अवलोकन भी किया। इस दौरान उन्होंने मेट्रो केे निर्माण कार्य की जानकारी भी ली। मेट्रो प्रबंधन का दावा है कि कानपुर मेट्रो का सबसे कम समय में काम पूरा किया गया।

Related Post

सनी देओल का रोड शो

लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली में सनी देओल का रोड शो आज, प्रवेश वर्मा के लिए मांगेगे वोट

Posted by - May 9, 2019 0
नई दिल्ली। बीजेपी नेता सनी देओल गुरुवार यानी आज दिल्ली में शो रोड शो करेंगे। सनी यहां पश्चिमी दिल्ली से…
AK Sharma

Ghazipur Accident: मृतकों के परिजनों से मिलने व घायलों का हाल जानने गाजीपुर पहुंच रहे ऊर्जा मंत्री

Posted by - March 11, 2024 0
लखनऊ। गाजीपुर (Ghazipur Accident) जिले में एक बस के हाईटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से दुःखद…
रणदीप सुरजेवाला

राफेल पर फैसला आते ही कांग्रेस का विवादित बयान, अब पाक में अब नहीं छूटेंगे मोदी की जीत के पटाखे

Posted by - April 10, 2019 0
नई दिल्ली। राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही कांग्रेस पार्टी का जोश बढ़ गया। कांग्रेस अध्यक्ष भी…