Modi took information about Dharali disaster from CM Dhami

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री धामी से फोन पर की बातचीत, धराली आपदा पर ली जानकारी

132 0

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से फोन पर बातचीत कर उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में मंगलवार को आयी प्राकृतिक आपदा तथा राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

श्री धामी (CM Dhami) ने बातचीत के दौरान श्री को बताया कि राज्य सरकार राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण कुछ क्षेत्रों में कठिनाइयां आ रही हैं, लेकिन सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं, ताकि प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता मिल सके।

प्रधानमंत्री ने श्री धामी (CM Dhami) को केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। बातचीत के बाद, मुख्यमंत्री धराली बाजार, हर्षिल एवं आसपास के क्षेत्रों में आपदा से हुयी क्षति का निरीक्षण करने के लिए सहस्त्रधारा हेलीपैड से निकल गये।

गौरतलब है कि उत्तरकाशी में आयी इस आपदा से धराली और हर्षिल दोनों ही क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। हर्षिल के तेलगाड में भी बादल फटा, जिससे सेना के कैंप को बहुत नुकसान पहुंचा है। मलबे की चपेट में आने से सेना की चौकियां और कुछ बंकर दब गए हैं। हालांकि जवानों के हताहत होने की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुयी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं के अनुसार धराली में करीब 25 से 30 लोग लापता हैं और लगभग 20 से 25 होटल तथा दुकानें क्षतिग्रस्त हुयी हैं।

सेब की बागवानी के लिए प्रसिद्ध इस क्षेत्र में बागवानी भी बुरी तरह प्रभावित हुयी है। सड़कें भी जगह, जगह टूट गईं या बह गई हैं।

इसलिए राहत दलों को घटना स्थल तक पहुंचने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गंगोत्री तक लाइनें टूट जाने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने “राम राज्य शोभायात्रा“ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

Posted by - January 20, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को परेड ग्राउंड देहरादून में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समिति, द्वारा…
CM Dhami

सीएम धामी ने कम्प्यूटर ऑन व्हील वाहन का किया फ्लैग ऑफ

Posted by - September 16, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से पिटकुल द्वारा सी.एस. आर. मद के अन्तर्गत प्रदान की…
cm dhami

राज्यपाल का अभिभाषण ‘विकसित उत्तराखंड’ का रोडमैप है: मुख्यमंत्री

Posted by - February 18, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि बजट सत्र की शुरुआत में राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में…
CM Dhami

CM धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं

Posted by - February 21, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को सीएमओ की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आज से…
PM MODI

PM मोदी ने असम, बंगाल के मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान की अपील की

Posted by - April 1, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के तहत बृहस्पतिवार को…