PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में बलात्कार की घटना का लिया संज्ञान, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

195 0

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को अपने वाराणसी दौरे के दौरान शहर में कुछ दिन पूर्व घटी सामूहिक बलात्कार की घटना पर गंभीर चिंता जताते हुए त्वरित और कड़ा रुख अपनाया है। वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से इस मामले में विस्तृत जानकारी ली।

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस जघन्य अपराध के सभी दोषियों को चिह्नित कर उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही, उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यापक और प्रभावी व्यवस्थाएं करने पर जोर दिया।

बता दें कि बीते दिनों वाराणसी में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 12 नामजद सहित 11 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस मामले में अबतक 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी रविवार को महाकुंभ-25 का लोगो, वेबसाइट और ऐप करेंगे लॉन्च

Posted by - October 5, 2024 0
लखनऊ/प्रयागराज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को प्रयागराज में महाकुंभ-25 (Mahakumbh-2025) के प्रतीक चिन्ह (लोगो) का अनावरण करने के…

बढ़ते गैस के दाम पर ममता बनर्जी का तंज, कहा- मोदी का दिया उजाला ‘अंधेरा’ हो गया

Posted by - August 29, 2021 0
कोरोना संकट के बीच लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर…
Yogi

सीएम योगी ने अधिकारियों को सुबह 10 से 11 बजे तक जनसुनवाई करने का का दिया निर्देश

Posted by - May 31, 2022 0
लखनऊ। पिछले पांच सालों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण अपनी शीर्ष प्राथमिकता…