pm modi

कोरोना संक्रमण की स्थिति पर शाम 4:30 बजे देश के टॉप डॉक्टरों के साथ बातचीत करेंगे पीएम मोदी

926 0

नई दिल्ली।  देश में कोविड-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 19 लाख से ज्यादा हो चुकी है, जो कुल संक्रमित केस का 12.81 फीसदी है।

देश में कोरोना वायरसस संक्रमण के नए मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को देश में 2,73,810 नए मामले सामने आए। भारत में कोविड-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 19 लाख से ज्यादा हो चुकी है, जो कुल संक्रमित केस का 12.18 फीसदी है।

पीएम मोदी (PM Modi) देश के टॉप डॉक्टरों के साथ करेंगे बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) देश में कोरोना वायरस की स्थिति पर शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के टॉप डॉक्टरों से बातचीत करेंगे। शाम 6 बजे वे फार्मा कंपनियों के साथ भी बातचीत करेंगे।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत दौरा रद्द किया

देश में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार की योजना पर आने वाले दिनों में वर्चुअल बैठक होगी।

दूसरी लहर में ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही- ICMR

ICMR के डायरेक्टर डॉ बलराम भार्गव ने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर में ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। हालांकि हमारे पास मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, पहली लहर और दूसरी लहर में मृत्यु दर के मामलों में कोई अंतर नहीं है।

Related Post

इग्नू में बीबीए कोर्स

इग्नू में बीबीए कोर्स की पढ़ाई के साथ कर सकेंगे कमाई,प्रवेश परीक्षा 14 जून को

Posted by - April 16, 2020 0
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने 12वीं पास छात्रों के लिए एक नया कोर्स लॉन्च किया है।…
CM Dhami

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नैनीताल में सतही पार्किंग के लिए दी अस्थायी अनुमति

Posted by - October 14, 2024 0
देहरादून। केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मेट्रोपोल होटल परिसर, मल्लीताल, नैनीताल में खुले स्थान पर सतही पार्किंग के लिए…
Yogi Adityanath

गोरखपुर की होली: गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई में चटक होते हैं सामाजिक समरसता के रंग

Posted by - March 22, 2024 0
गोरखपुर। गुरु गोरखनाथ (Guru Gorakhnath) की साधना स्थली गोरखपुर में होली का उल्लास सामाजिक समरसता के चटक रंगों में उफान…