pm modi

रामोत्सव 2024: अयोध्या में मीरा के घर अचानक चाय पीने पहुंचे पीएम मोदी

401 0

अयोध्या। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) की छवि ऐसे जनप्रिय नेता की है, जो सीधे जनता से संवाद करते हैं। इस बात की झलक शनिवार को अयोध्या में भी देखने को मिली, जब वे पीएम उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी के घर अचानक पहुंच गए। पीएम ने योजना की लाभार्थी के आवास पर चाय भी पी और उनसे संक्षिप्त बातचीत की।

पीएम का यह कार्यक्रम पहले से निर्धारित नहीं था। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मीरा के घर अचानक पहुंचने पर पूरी बस्ती के लोग हैरान रह गए। पीएम के पहुंचने पर पूरा क्षेत्र मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा।

इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने मीरा के हाथों की बनी चाय पी और कहा कि चाय अच्छी है, मगर थोड़ी मीठी हो गई है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने परिवार व पूरी बस्ती के बारे में हाल-चाल जाना।

मीरा के परिवार से 10-15 मिनट तक की बात

अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) लाभार्थी मीरा के परिवारवालों से भी मिले। इस दौरान पीएम मोदी ने योजना के लाभ के बारे में जानकारी ली। इस पर मीरा ने पीएम मोदी से कहा कि मुझे फ्री में गैस और आवास मिल गया है। वह बोलीं, पहले मेरा कच्चा घर था पर अब पक्का हो चुका है। उन्होंने कहा कि आपके घर आने से बहुत खुशी हुई है। इस दौरान मीरा के परिवार से पीएम मोदी ने लगभग 10-15 तक बात की।

पीएम मोदी ने ‘महर्षि वाल्मीकि अंतर्रराष्ट्रीय एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

मीरा ने कहा कि मुझे आज बहुत खुशी हो रही है। इस मौके पर पीएम मोदी (PM Modi) ने एक बच्चे को ऑटोग्राफ भी दिया। इसमें उन्होंने वंदे मातरम लिखा और स्थानीय बच्चों संग सेल्फी भी खिंचवाई।

Related Post

Atal Residential Schools

उप्र के अटल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Posted by - May 4, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं कोरोना काल में निराश्रित बच्चों के साथ मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य)…
Green Fertilizer

भूमि के लिए संजीवनी है हरी खाद, प्रयोग से भूमि में बढ़ जाती है कार्बनिक तत्वों की मात्रा

Posted by - March 16, 2023 0
लखनऊ। हरी खाद (Green Fertilizer) भूमि के लिए संजीवनी साबित हो रही है। पिछले दो दशकों के दौरान किसान हरी…
CM Yogi

भारत के शौर्य, स्वाभिमान और सांस्कृतिक वैभव का प्रेरणास्थल होगा छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय: मुख्यमंत्री

Posted by - October 30, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक में आगरा में बन रहे छत्रपति…