पीएम मोदी

पीएम मोदी बोले- फिर सत्ता में आए तो ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के हो जाएंगे टुकड़े

1041 0

भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर हम फिर से सत्ता में आते हैं, तो टुकड़े-टुकड़े गैंग के टुकड़े हो जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि उनका काम राजग के संकल्प को सिद्घि तक पहुंचाना है।

राजग की नीति है कि आतंकवाद और नक्सलवाद से निपटने के लिए जवानों को दी जाएगी खुली छूट 

भागलपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह राजग की नीति है कि आतंकवाद और नक्सलवाद से निपटने के लिए जवानों को खुली छूट दी जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि महामिलावटी कह रहे हैं कि जवानों के पास जो विशेष अधिकार हैं उसे भी हटा देंगे। उन्हें जवाब देना चाहिए कि वे देश के वीर जवानों के साथ हैं या आतंकवादियों के साथ।

ये भी पढ़ें :-पुलवामा पर वोट मांग पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, होगी कार्रवाई? 

विरोधियों को डर है कि मोदी फिर से आएगा तो इनकी भ्रष्टाचार की सारी दुकानें बंद हो जाएंगी

विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इन्हें सिर्फ अपना अस्तित्व बचाना है। उन्हें डर है कि मोदी फिर से आएगा तो इनकी भ्रष्टाचार की सारी दुकानें बंद हो जाएंगी। इनकी जाति-धर्म की राजनीति बंद हो जाएगी। टुकड़े-टुकड़े गैंग टुकड़ों में बिखर जाएंगे। मोदी ने कहा कि एक समय था कि जब पाकिस्तान की धमकियों का जवाब नहीं दिया जाता था और आज घर में घुसकर आतंकियों को खत्म किया जा रहा है।

महामिलावटी ये डर भी फैला रहे हैं कि मोदी फिर से आएगा तो चुनाव खत्म हो जाएगा

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष कह रहा है कि आतंकवादी को खत्म करने के लिए पाकिस्तान से बात की जाएगी। ये लोग खुद डरे हैं अविश्वास से घिरे हुए हैं, इसलिए देश में डर फैला रहे हैं। महामिलावटी ये डर भी फैला रहे हैं कि मोदी फिर से आ जाएगा तो चुनाव खत्म हो जाएगा। आरक्षण समाप्त हो जाएगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ये आपका चौकीदार आरक्षण को मजबूत बना रहा है।

राजग के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि आपका एक-एक वोट इस चौकीदार की ताकत बढ़ाएगा

प्रधानमंत्री ने लोगों से राजग के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि आपका एक-एक वोट इस चौकीदार की ताकत बढ़ाएगा। आपका वोट सीधे-सीधे मोदी के खाते में जाएगा। हम सब चौकीदार मिलकर देश को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

Related Post

CM Yogi in Hapur

प्रदेश की जनता सुरक्षित, परिवारवादी और तमंचावादी परेशान: सीएम योगी

Posted by - May 5, 2023 0
हापुड़/लखनऊ। हापुड़ से कुछ दूरी पर जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है, जो कनेक्टिविटी को बेहतर करेगा। वैसे तो हापुड़…

पीएम मोदी ने न्यू अर्बन इंडिया कॉन्क्लेव में 4737 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

Posted by - October 5, 2021 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लम्बे समय बाद आज मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने…
AK Sharma

विद्युत कार्मिकों की बेबुनियाद एवं राष्ट्र व जन विरोधी हड़ताल किसी भी रूप में स्वीकार नहीं: एके शर्मा

Posted by - March 18, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि प्रदेश की शांति व्यवस्था को…