PM MODI

 बंगाल के बर्धमान में गरजे पीएम मोदी, बोले- आधे चुनाव में ही TMC पूरी साफ

890 0
कोलकाता। बंगाल के बर्धमान में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) ने ममता बनर्जी पर जमकर प्रहार किया। पीएम मोदी (PM Modi )ने कहा कि चार चरणों के चुनाव में बंगाल की जागरूक जनता ने इतने चौके-छक्के मारे कि भाजपा की सीटों की सेंचुरी हो गई है। जो आपके साथ खेला करने की सोच रहे थें, उन्हीं के साथ खेला हो गया है। यही नहीं पीएम (PM Modi ) ने आगे कहा कि एक तो नंदीग्राम में बंगाल के लोगों ने दीदी को क्लीन बोल्ड कर दिया, बंगाल में दीदी की पारी समाप्त हो चुकी है।

बंगाल के बर्धमान में पीएम मोदी (PM Modi ) की रैली

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) ने आगे कहा कि दीदी को ये भी मालूम है कि एक बार बंगाल से कांग्रेस गई तो कभी वापस नहीं आई, वामपंथी वाले, लेफ्ट वाले गए वापस नहीं आएं। दीदी, आप भी एक बार गई तो कभी वापस नहीं आएंगी। यही नहीं पीएम मोदी ने आगे कहा कि दीदी के लोग बंगाल के अनुसूचित जाति के भाई-बहनों को गाली देने लगे हैं। दीदी के करीबी लोग उन्हें भिखारी कहने लगे हैं। बाबा साहेब की आत्मा को दीदी के कड़वे शब्द सुनकर कितना कष्ट हुआ होगा।

बंगाल में पांचवें चरण के मतदान के लिए प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) चुनावी रैली कर रहे हैं। बंगाल के बर्धमान में पीएम मोदी ममता बनर्जी पर जमकर बरसे। रैली में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने जनता से पूछा कि दीदी इतनी कड़वाहट कहां से लाती हैं।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि दीदी की कड़वाहट, उनका क्रोध, उनकी बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि बंगाल में हुए आधे चुनावों में आपने टीएमसी को पूरा साफ कर दिया है। यानि आधे चुनाव में ही टीएमसी पूरी साफ।

Related Post

Gorakhnath Medical College

गोरखनाथ मेडिकल कॉलेज को मिलेगा एम्स भोपाल और गोरखपुर का साथ

Posted by - December 19, 2024 0
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल के निदेशक एवं एम्स गोरखपुर के कार्यवाहक निदेशक प्रो. अजय सिंह ने गुरुवार…

उत्तराखंड: हरीश रावत स्टिंग मामले की सुनवाई स्थगित, जानें कब होगी अगली सुनवाई

Posted by - November 1, 2019 0
नैनीताल। पूर्व सीएम हरीश रावत से जुड़े स्टिंग मामले में हाईकोर्ट ने आज यानी शुक्रवार को होने वाली सुनवाई स्थगित…
Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने सिद्धू मूसेवाल के पिता को लगाया गले, सिंगर को दी श्रद्धांजलि

Posted by - June 7, 2022 0
चंडीगढ़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार को सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewal) के परिजनों से मुलाकात करने मानसा के…