Seva Parv

पर्यावरण एवं भूमि संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी

270 0

चण्डीगढ़। जिस प्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। पर्यावरण व भूमि संरक्षण के लिए मौजूदा समय में वृक्षारोपण (Plantation) जरूरी है। वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प हम सभी को लेने की जरूरत है। हमारा कर्तव्य है कि पर्यावरण सुधार के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण (Plantation) करना चाहिए।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज आज 17वें विश्व एग्री-टूरिज्म दिवस के अवसर पर एग्री-टूरिज्म सेंटर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पौधे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और जीवन का आधार हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे अवश्य लगाने चाहिए। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण (Plantation) बहुत जरूरी है।

उन्होंने बताया कि एग्री-टूरिज्म सेंटर को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य कृषि अनुसंधानों व प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देना और प्रकृति को स्वच्छ रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना है। साथ ही एग्री-इको पर्यटन से लेकर शैक्षणिक मूल्यों के प्रति दूसरों को प्रेरित करना है।

इसके अलावा स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थियों को जैव-विविधता के बारे में जानने का भी अवसर मिलेगा। एग्री-टूरिज्म सेंटर को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में फूड कोर्ट व ट्री-हाउस जैसे कई अन्य आकर्षण भी जोड़े जा रहे हैं।

Related Post

महिला वनडे और पुरुष अंडर-19 क्वालीफायर स्थगित

कोरोना इफेक्ट : महिला वनडे और पुरुष अंडर-19 क्वालीफायर स्थगित

Posted by - May 12, 2020 0
दुबई। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2021 महिला विश्व कप और 2022 पुरुष अंडर-19 विश्व कप क्वालीफायर्स को कोरोना वायरस…
चिता भस्म होली

वाराणसी : मणिकर्णिका घाट पर शिव भक्तों ने खेली चिता भस्म होली

Posted by - March 7, 2020 0
वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक व सांस्कृतिक नगरी वाराणसी में शुक्रवार को गंगा तट के मणिकर्णिका एवं राजा हरिश्चंद्र श्मशान…
CM Dhami participated in the GST Bachat Saving program

‘घटी जीएसटी मिला उपहार- धन्यवाद मोदी सरकार‘ जैसे बैनर लगाकर व्यापारियों ने जताया आभार

Posted by - September 27, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जीएसटी बचत उत्सव की श्रृंखला में हरिद्वार में हरकीपैड़ी बाजार में आयोजित जागरूकता…