Women

सत्संग में आई 3 महिलाओं को पिकअप ने रौंदा, सीएम योगी ने प्रकट किया शोक

510 0

बदायूं: यूपी के बदायूं-मेरठ हाइवे पर शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है। दहगवां के उस्मानपुर गांव में आज शुक्रवार को अनियंत्रित पिकअप ने सत्संग में आई तीन महिलाओं (Women) को रौंद दिया और मौत हो गई। शहर में सत्संग में भाग लेने पहुंची महिलाएं (Women) शौच के लिए सड़क पार रही थी, तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं जनपद बुलंदशहर की रहने वाली थी।

बदायूं में हुए इस हादसे की खबर लगने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए है।

डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण हेतु एस. एस. संधु ने की बैठक

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

बता दें कि दहगवां के उस्मानपुर गांव में हाइवे किनारे ही भोले बाबा का सत्संग चल रहा है, जिसमें भारी संख्या में लोग इकत्रित हुए। इसी में शामिल होने बुलंदशहर इलाके की महिलाएं भी उस्मानपुर गांव पहुंची थी। सुबह तीन महिलाएं शौच के लिए निकली थी, तभी यह हादसा हो गया। तीनों को सीएचसी दहगवां एवं सहसवान सीएचसी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर, गाड़ी की तलाश में जुट गई है।

सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई 05 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं की समीक्षा बैठक

Related Post

CIVIL HOSPITAL LUCKNOW

UP: कोरोनो वैक्सीन लगवाने के बावजूद कोरोना संक्रमित हो गया सिविल अस्पताल का डॉक्टर

Posted by - March 22, 2021 0
लखनऊ । यूपी में कोरोना वैक्सीन लगवाने के बावजूद एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित (Civil Hospital Doctor Found Corona Positive) हो…