agra murder case

AGRA में फार्मा कर्मचारी की हत्या, सरसों के खेत में पड़ा मिला शव

879 0
आगरा। जिले के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में फार्मा कर्मचारी का शव सरसों के खेत में मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार ब्लेड से गला रेतकर हत्या की गई है। शव के पास से ब्लेड भी बरामद हुआ है।

 जिले के थाना जगदीशपुरा के गांव मघटई में एक फार्मा कंपनी कर्मचारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। कर्मचारी गुरुवार से लापता था। परिजन उसकी तलाश में लगे थे। शनिवार शाम लापता फार्मा कर्मचारी का शव गांव में ही सरसों के खेत में पड़ा मिला। हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर एसपी सिटी और परिजन पहुंच गए। पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि, फार्मा कर्मचारी की हत्या के पीछे किसी तरह का विवाद होने की आशंका है। इस बारे में हर पहलू से छानबीन की जा रही है।

आधार कार्ड और 400 रुपये जेब में रखे मिले
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि, शनिवार शाम तकरीबन छह बजे गांव मघटई में सरसों के खेत में एक व्यक्ति कि लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक की शिनाख्त किशोर कुमार के रूप में की। प्रारंभिक छानबीन में यह सामने आया है कि, किशोर की गला रेत कर हत्या की गई है। उसका ब्लेड से गला रेता गया है। पास में ब्लेड पड़ा मिला है। किशोर के शव के पास आधार कार्ड और 400 रुपये जेब में रखे मिल गए हैं।

परिजनों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि, फार्मा कंपनी में काम की वजह से किशोर कुमार परेशान था। पिछले एक सप्ताह से बता रहा था कि उनसे बड़े-बड़े बिल पर हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं। मना करने पर भी कंपनी के अधिकारी नहीं मानते हैं। किशोर की हत्या की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। किशोर कुमार के परिवार में पत्नी सुनीता देवी, एक बेटी और दो बेटे हैं।

Related Post

Allahabad High Court

टेंडर प्रक्रिया में वक़्त बर्बाद न करें, तीन से चार महीने में पूरा करें वैक्सीनेशन : इलाहाबाद हाईकोर्ट

Posted by - May 8, 2021 0
इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court ) ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार…
Amrit Abhijat

प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में एडीएम व ओसी को दी गयी योजनाओं की विस्तृत जानकारी

Posted by - August 10, 2024 0
लखनऊ। स्थानीय निकाय निदेशालय के विशाखा ऑडिटोरियम में प्रमुख सचिव अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) की अध्यक्षता में समीक्षा एवं ओरिएंटेशन…
cm yogi

यूपी में जल परिवहन और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, प्राधिकरण के गठन को कैबिनेट की मंजूरी

Posted by - February 6, 2025 0
लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने राज्य में जल परिवहन एवं जल पर्यटन को विकसित करने की दिशा…