पेट्रोल-डीजल की कीमत

पेट्रोल की कीमत लगातार 26वें दिन स्थिर रही , डीजल के दाम फिर बढ़े

861 0

 

नई दिल्ली। पेट्रोल की कीमत शनिवार को लगातार 26वें दिन स्थिर रही जबकि चार दिन स्थिर रहने के बाद डीजल के दाम में एक बार फिर बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

डीजल की कीमत 15 पैसे बढ़कर 81.79 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज डीजल की कीमत 15 पैसे बढ़कर 81.79 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 14 पैसे महंगा होकर 79.97 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में डीजल का मूल्य 14 पैसे और चेन्नई में 13 पैसे की वृद्धि के साथ क्रमश: 76.91 रुपये और 78.73 रुपये प्रति लीटर पर रहा जो अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है।

विद्युत जामवाल बोले- दोस्ती के कारण बॉलीवुड इंडस्ट्री में हूं टिका

दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 80.43 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा जो 27 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर

दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 80.43 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा जो 27 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10 रुपये, 87.19 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।

देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत इस प्रकार रही

महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

दिल्ली————80.43(स्थिर)———-81.79(+15 पैसे)

कोलकाता———82.10(स्थिर)———-76.91(+14 पैसे)

मुंबई————-87.19(स्थिर)———-79.97(+14 पैसे)

चेन्नई————83.63(स्थिर)———-78.73(+13 पैसे)

Related Post

अर्चना बहुगुणा

अर्चना बहुगुणा का संकल्प केदारघाटी में बना आशा की किरण, कर रही हैं ये बड़ा काम

Posted by - August 1, 2020 0
  रुद्रप्रयाग। केदारघाटी की अर्चना बहुगुणा ने 35 बच्चों को गोद लेकर अपनी संस्कृति, थाती व माटी की सोंधी महक…
CM Bhajanlal Sharma

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर. पाटिल से मुख्यमंत्री शर्मा ने की भेंट

Posted by - May 16, 2025 0
नई दिल्ली/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने गुरूवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर.…
CM Yogi

कांग्रेस घुसपैठ व दंगा कराती थी, भाजपा ऐसा करने वालों को निकाल बाहर करती है: मुख्यमंत्री

Posted by - April 3, 2026 0
सोनितपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा घुसपैठ व दंगा कराने का काम किया, लेकिन…