petrol-diesel

दिल्ली में पेट्रोल 75 व डीजल की कीमत 73 रुपये प्रति लीटर के पार

936 0

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत शनिवार को 59 पैसे बढ़कर 75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 58 पैसे बढ़कर 73 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गई।

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में सातवें दिन भारी बढ़ोत्तरी की गई

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में सातवें दिन भारी बढ़ोत्तरी की गई है। इन सात दिनों में दिल्ली में पेट्रोल 3.90 रुपये यानी 5.47 प्रतिशत और डीजल चार रुपये यानी 5.76 प्रतिशत महंगा हो चुका है।

अनमोल नारंग ने 218 साल बाद रचा इतिहास, ऐतिहासिक बैरिकेडिंग तोड़ पहली सिख लेफ्टिनेंट बनेंगी

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत शनिवार को 59 पैसे बढ़कर 75.16 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। यह इस साल 18 जनवरी के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। डीजल भी 58 पैसे महंगा होकर 73.39 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका जो 02 नवंबर 2018 के बाद का इसका अधिकतम खुदरा मूल्य है।

पेट्रोल की कीमत कोलकाता और मुंबई में 55-55 पैसे बढ़कर क्रमश: 77.05 रुपये और 82.10 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। चेन्नई में यह 51 पैसे बढ़कर 78.99 रुपये प्रति लीटर रही। डीजल कोलकाता में 53 पैसे महंगा होकर 69.23 रुपये, मुंबई में 55 पैसे महंगा होकर 72.03 रुपये और चेन्नई में 49 पैसे की वृद्धि के साथ 71.64 रुपये प्रति लीटर बिका।

देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल
दिल्ली————75.16(+0.59)——-73.39(+0.58)
कोलकाता———77.05(+0.57)——-69.23(+0.53)
मुंबई————-82.10(+0.57)——-72.03(+0.55)
चेन्नई————78.99(+0.51)——-71.64(+0.49)

Related Post

मलंग

‘मलंग’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, छह जनवरी को आएगा ट्रेलर

Posted by - January 3, 2020 0
नई दिल्ली। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित मल्टीस्टारर फिल्म ‘मलंग’ से आदित्य रॉय कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर शुक्रवार को जारी…

सवर्ण आरक्षण की शर्तों में केंद्र सरकार कर सकती है बदलाव, इस मंत्री ने दिए संकेत

Posted by - January 11, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए लाए गए आरक्षण के दायरे…
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना

कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार का फैसला- गरीबों को मिलेगा दो महीने का मुफ़्त राशन

Posted by - April 23, 2021 0
नई दिल्ली।  कोरोना महामारी संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अगले दो…