Diesel Petrol Rate

पेट्रोल 19 व डीजल की कीमत 20 माह के उच्चतम स्तर पर पहुंची

920 0

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों द्वारा कीमतों में आज लगातार नवें दिन भारी वृद्धि के कारण पेट्रोल के दाम करीब 19 महीने और डीजल के दाम लगभग 20 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गये हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमत 21 नवंबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 48 पैसे बढ़कर 76.26 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई जो 21 नवंबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। डीजल की कीमत भी 59 पैसे बढ़कर 74.62 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई जो 26 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है।

शादियों के सीजन में सोने के भाव में आई नरमी, जानें 15 जून का ताजा रेट

नौ दिनों में दिल्ली में पेट्रोल पांच रुपये यानी सात प्रतिशत और डीजल 5.23 रुपये यानी साढ़े सात प्रतिशत से अधिक महंगा हो चुका है

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम 07 जून से रोजना बढ़ रहे हैं। इन  नौ दिनों में दिल्ली में पेट्रोल पांच रुपये यानी सात प्रतिशत और डीजल 5.23 रुपये यानी साढ़े सात प्रतिशत से अधिक महंगा हो चुका है।

पेट्रोल की कीमत कोलकाता में आज 46 पैसे बढ़कर 78.10 रुपये, मुंबई में 47 पैसे बढ़कर 83.17 रुपये और चेन्नई में यह 43 पैसे बढ़कर 79.96 रुपये प्रति लीटर रही।

डीजल कोलकाता में 53 पैसे महंगा होकर 70.33 रुपये, मुंबई में 57 पैसे महंगा होकर 73.21 रुपये और चेन्नई में 51 पैसे की वृद्धि के साथ 72.69 रुपये प्रति लीटर बिका।

देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत इस प्रकार रही
महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल
दिल्ली————76.26(+0.48)——-74.62(+0.59)
कोलकाता———78.10(+0.46)——-70.33(+0.53)
मुंबई————-83.17(+0.47)——-73.21(+0.57)
चेन्नई————79.96(+0.43)——-72.69(+0.51)

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

नेशनल कॉफ्रेंस से समझौते ने किए कांग्रेस पार्टी के देश विरोधी मंसूबे बेनकाब : भजनलाल शर्मा

Posted by - August 24, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शनिवार काे पत्रकारों को संबोधित करते…
आठ जनवरी को देशव्यापी हड़ताल

बैंकों और इंश्योरेंस कर्मचारियों का आठ जनवरी को देशव्यापी हड़ताल एलान

Posted by - December 21, 2019 0
नई दिल्‍ली। बैंकिंग और बीमा क्षेत्र की प्रमुख यूनियन नए साल में हड़ताल करने की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट…
CM Vishnu Dev Sai

स्वामित्व योजना ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की प्रभावी पहल: मुख्यमंत्री साय

Posted by - January 18, 2025 0
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा और दूरदर्शी सोच के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा स्वामित्व योजना को प्रभावी रूप से…