Maha Kumbh

महाकुम्भ में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का हुआ सम्मान

137 0

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के पावन अवसर पर प्रयागराज के सेक्टर 7 में समाज कल्याण विभाग के पांडाल के ऑडिटोरियम में गुरुवार को पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य सेना के प्रति आम जनता में जागरूकता, सम्मान और समर्पण की भावना विकसित करना है और पूर्व सैनिकों के कल्याण और उनके पुनर्वास को लेकर जागरूकता फैलाना भी है। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा, कुंभ सिर्फ आस्था का ही नहीं बल्कि विचारों के आदान प्रदान का भी संगम है।

समाज कल्याण विभाग की अनूठी पहल

समाज कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में शहीद हुए 10 वीर सैनिकों की पत्नियों को सम्मानित किया गया, जो अपने परिजनों की शहादत के बावजूद राष्ट्र के प्रति समर्पित हैं। इसके अलावा, 11 पूर्व सैनिकों को भी उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस प्रकार कठिन परिस्थितियों में सेना देश की रक्षा करती है।

समाज कल्याण विभाग द्वारा महाकुम्भ (Maha Kumbh) में निराश्रित वृद्धजनों के लिए 100 बेड का एक अस्थाई वृद्धाश्रम भी बनाया गया है, जहां प्रदेश भर से बुजुर्गों को लाकर संगम स्नान कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बुजुर्गों को सुनने की मशीन, छड़ी, कमर के लिए बेल्ट आदि उपकरण भी प्रदान किया जा रहा है।

सैनिकों के कल्याण और पुनर्वास पर भी चर्चा

कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के कल्याण, उनके पुनर्वास और उनके परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं पर भी चर्चा की गई। इस आयोजन में कर्नल एके मिश्रा, रजत बंबानी, अमित सिंह और अनिल भार्गव प्रमुख रहे।

इसके अलावा, वारंट ऑफिसर श्रीराम शिवहरे, टीपी वर्मा, पीबी सिंह, प्रमोद शुक्ला, डीबी सिंह, सूबेदार संजीव चौरसिया और मदन वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Post

Integrated Industrial Township

ग्रेटर नोएडा में 25 हजार रोजगार के सृजन का माध्यम बनेगी ‘इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप’

Posted by - July 5, 2024 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश को ‘वन ट्रिलियन डॉलर’ की इकॉनमी बनाने की दिशा में संकल्पित व प्रयासरत योगी सरकार ने…
Transmission Lines

योगी सरकार तैयार करा रही है उत्तर प्रदेश में नयी बिजली व्यवस्था का ब्लूप्रिंट

Posted by - November 14, 2022 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Sarkar) उत्तर प्रदेश में विद्युत व्यवस्था (Electrical System) के ढांचे में आमूलचूल परिवर्तन करने जा रही…
CM Yogi

रुपया लेकर पट्टा करने वालों के विरुद्ध हो सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री

Posted by - January 16, 2026 0
गोरखपुर। लगातार दो दिन मकर संक्रांति/खिचड़ी महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधाओं के प्रबंधन तथा निगरानी में व्यस्त रहे…
AK Sharma

निवेशकों के साथ पर्सनल और वर्चुअल मीटिंग कर व्यक्तिगत सम्पर्क स्थापित किया जाए

Posted by - February 16, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने उ0प्र0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में आए कुल…