CM Dhami

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सीएम धामी ने चारों-धामों में कराई विशेष पूजा-अर्चना

397 0

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (PM Birthday) के अवसर पर आज मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की ओर से चारों धामों में विशेष पूजा अर्चना के साथ ही  हेमकुंठ साहिब में विशेष अरदास कराई गई।

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को पूरे देश में सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में भी इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की ओर से प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर चारों धामों(बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री) में विशेष पूजा अर्चना एवं महारुद्राभिषेक कराया गया।  हेमकुंड गुरुद्वारा साहिब में भी इस अवसर पर विशेष अरदास का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रभु से  प्रधानमंत्री के सुदीर्घ जीवन, स्वस्थ जीवन और यशस्वी होने हेतु प्रार्थना की।

राज्य का विकास सबकी सामूहिक यात्रा: सीएम धामी

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में आज देश-दुनिया मे भारत के मान में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। देवभूमि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री का विशेष लगाव है। आज उनके मार्ग-दर्शन में उत्तराखंड में विकास की तमाम योजनाएं संचालित हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम संकल्पित हैं।

Related Post

vaccination

यूपी में वैक्सीनेशन की दूसरी डोज 15 फरवरी से लगेगी, तैयारी पूरी : योगी

Posted by - January 21, 2021 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार 22 जनवरी को होने वाले  वैक्सीनेशन ( Vaccination) कार्य की सभी तैयारियां पूरी…
President Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त जारी की

Posted by - October 25, 2024 0
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Murmu) ने छत्तीसगढ़ के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन…
PM Modi

लता मंगेशकर चौक की सुंदरता देख पीएम हुए भाव विभोर

Posted by - December 30, 2023 0
अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के लोकार्पण के उपरांत वापस एयरपोर्ट लौटते समय प्रधानमंत्री (PM Modi) सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर…
Savin Bansal

जिला प्रशासन का जनदर्शन, जन सुरक्षा की गांरटी; कड़े व बड़े एक्शन सब मौके पर ही

Posted by - February 16, 2026 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजित किया गया।…