CM Bhajanlal Sharma

गोपाष्टमी के पर्व पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पत्नी संग की गौ पूजा

149 0

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने मंगलवार को गोपाष्टमी के पवित्र अवसर पर अपनी पत्नी के साथ मुख्यमंत्री निवास पर गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने आरती उतारी और चने का भोग अर्पित किया।

सीएम शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने इस मौके पर कहा कि गौ सेवा और आराधना भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं — यही भावना समाज में प्रेम, करुणा और समृद्धि का संदेश देती है।

Image

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने सोशल मीडिया पर पूजा की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “सर्वसुखदायिनी गौ माता की आराधना के इस पावन पर्व पर मुख्यमंत्री निवास पर सपत्नीक दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और जन-जन के कल्याण की कामना की।”

Image

गोपाष्टमी का धार्मिक महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गौमाता की पूजा का विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गोचारण (गायों की चरवाही) का कार्य आरंभ किया था। इसलिए यह दिन गौ सेवा और आराधना के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जाता है।

Related Post

ADM Shyam Singh Rana landed at ground zero and led the search operation

6 अलग-अलग टीमें बनाकर रुद्रप्रयाग से श्रीनगर तक चलाया जा रहा सर्च अभियान

Posted by - June 28, 2025 0
रुद्रप्रयाग: जनपद के घोलतीर क्षेत्र में गुरुवार को हुई बस दुर्घटना में लापता लोगों की खोजबीन के लिए प्रशासन द्वारा…
CM Dhami

सीएम धामी ने हरिद्वार जनपद को दी 1168 करोड़ रूपये की विकास योजनाओं की सौगात

Posted by - February 12, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम में विशाल…
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने नैनीताल-हल्द्वानी के यातायात समस्या को सुधारने के सम्बन्ध में की बैठक

Posted by - August 26, 2023 0
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) ने नैनीताल और हल्द्वानी शहर के यातायात समस्या को सुधारने के सम्बन्ध…