CM Bhajanlal Sharma

गोपाष्टमी के पर्व पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पत्नी संग की गौ पूजा

79 0

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने मंगलवार को गोपाष्टमी के पवित्र अवसर पर अपनी पत्नी के साथ मुख्यमंत्री निवास पर गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने आरती उतारी और चने का भोग अर्पित किया।

सीएम शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने इस मौके पर कहा कि गौ सेवा और आराधना भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं — यही भावना समाज में प्रेम, करुणा और समृद्धि का संदेश देती है।

Image

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने सोशल मीडिया पर पूजा की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “सर्वसुखदायिनी गौ माता की आराधना के इस पावन पर्व पर मुख्यमंत्री निवास पर सपत्नीक दर्शन-पूजन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और जन-जन के कल्याण की कामना की।”

Image

गोपाष्टमी का धार्मिक महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गौमाता की पूजा का विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गोचारण (गायों की चरवाही) का कार्य आरंभ किया था। इसलिए यह दिन गौ सेवा और आराधना के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जाता है।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी के जनपद प्रवास से विकास को गति, आमजन से सीधे कर रहे हैं संवाद

Posted by - November 13, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का जनपद प्रवास कार्यक्रम सफल साबित हो रहा है। इस दौरान वह विकास…
CM Dhami

वंदे मातरम् के स्वर में गूंजी राष्ट्रभक्ति, विकास और संकल्प का संदेश: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - January 26, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित गांधी पार्क में भारत विकास…

बाराबंकी हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजे का किया ऐलान

Posted by - October 7, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतक…
CM Maharastra

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लगवाई कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी डोज़

Posted by - April 8, 2021 0
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackery) ने कोरोना वायरस वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगवाई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री…