cleanliness

स्वच्छाग्रही सम्मानित नागरिक, उनकी स्वच्छता व सफाई का कार्य समाज की सर्वश्रेष्ठ सेवा

508 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि 09अक्टूबर, 2022 को महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश के सफाई कर्मियों (Safai Mitra) के सम्मान में एवं उनको प्रोत्साहित करने के लिए कल सभी नगरीय निकायों में ‘सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान दिवस’ (Safai Mitra Safety and Honor Day) के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान उन्हें जीवन की सुरक्षा के लिए सुरक्षा का सामान भी मुहैया कराया जायेगा।

उन्होंने निकायों के सभी पदाधिकारियों, समाजसेवियों, व्यापारिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों व गणमान्यजनों से भी अपील की है कि इस अवसर पर सफाई मित्रों (Safai Mitra) के सम्मान एवं प्रोत्साहन के लिए तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए आगे आएं और उन्हें गौरवान्वित करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छाग्रही समाज के अभिन्न अंग और हमारे सम्मानित नागरिक हैं, उनकी स्वच्छता व सफाई का कार्य समाज की सर्वश्रेष्ठ सेवा है। उन्होंने प्रदेशवासियों को परम पूज्य महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

नगर विकास मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि प्रदेश के सफाई कर्मियों की मेहनत, लगन व ईमानदारी की बदौलत राज्य की 13 नगरीय निकायों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में भारत सरकार से सम्मान मिला है। सफ़ाई कार्मिकों के कार्यों से पूरे को खूबसूरत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के नागरिक अपने घरों में आराम कर रहे होते हैं।

हमारे सफाई कर्मी सुबह 5:00 बजे से उठकर आपके आसपास के वातावरण एवं परिवेश को साफ सुथरा बनाने में लग जाते हैं और दिन रात मेहनत करके आपको एक सुखद व स्वच्छ माहौल प्रदान करते हैं। समाज उनके कार्यों को कम करके नहीं आंक सकता। उनका कार्य समाज की सर्वश्रेष्ठ सेवा में से एक है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि आगे आने वाले समय में सफाई मित्रों के परिश्रम से हमारा प्रदेश देशभर में सबसे स्वच्छ प्रदेश बनेगा।

सीएम धामी ने लम्बित मुकदमों को समयबद्धता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिये

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि सभी नगरीय निकायों में कार्यरत सफाई कर्मियों के जीवन एवं स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए सुरक्षा मानकों के अनुरूप उन्हें सुरक्षा कीटों का वितरण भी किया जा रहा है। साथ ही सफाई कार्यों में यथा आवश्यक मशीनों का भी उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मातृशक्ति मिशन के तहत महिला सफाई कार्मिकों को विशेष रूप से इस अवसर पर प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाएगा।

Related Post

UPSIDA

यूपीसीडा का हरित औद्योगिक मॉडल बना मिसाल

Posted by - July 27, 2025 0
लखनऊ/कानपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) “पर्यावरण समर्थ और उद्योग…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान से चढ़ा सियासी पारा, कहा- कका अभी जिंदा है

Posted by - September 26, 2021 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री बनने के फॉर्मूले को लेकर सियासी घमासान जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और…
National CPWD Academy

गाजियाबाद: ट्रेनिंग ले रहे इंजीनियर सहित 21 कोरोना संक्रमित

Posted by - March 13, 2021 0
गाजियाबाद। गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर स्थित सीपीडब्ल्यूडी (CPWD) एकेडमी के हॉस्टल को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया है।…
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी के ‘ब्रांड यूपी’ की मचेगी धूम, अमेरिकी डेलिगेशन दिलाएगा ‘बूम’

Posted by - October 18, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के ‘ब्रांड यूपी’ (Brand UP) की अब दुनियाभर में धूम मचेगी।…
Ration Shops

सॉफ्टवेयर के माध्यम से ई-पॉस से लैस राशन की दुकानों की होगी रेगुलर मॉनिटरिंग

Posted by - July 4, 2024 0
लखनऊ । योगी सरकार प्रदेश की सभी राशन की दुकानों (Ration Shops) में ई-पॉस (E-POS) उपकरणों की रोलआउट प्रक्रिया में तेजी…