Nikay Chunav

अप्रैल के अंतिम सप्ताह में हो सकते हैं निकाय चुनाव: एके शर्मा

393 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में पिछड़ों का आरक्षण तय करने के लिए गठित उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को रिपोर्ट सौंप दी है। अब इस रिपोर्ट को उच्चतम न्यायालय में पेश किया जाएगा जिसके बाद निकाय चुनाव (Nikay Chunav) की प्रक्रिया तय की जाएगी। उन्होंने संभावना जताई कि अप्रैल के अंत तक निकाय चुनाव हो सकते हैं।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आयोग द्वारा यह रिपोर्ट आधे से कम समय में तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल को मामले में सर्वोच्च न्यायालय में तारीख है। सर्वोच्च न्यायालय में सरकार आयोग की रिपोर्ट पेश करेगी। एक दो दिन में रिपोर्ट पेश की जाएगी। ओबीसी को नियमानुसार सम्पूर्ण आरक्षण दिया जाएगा और सर्वोच्च  न्यायालय के आदेश के तहत चुनाव कराए जाएंगे।

350 पेज की रिपोर्ट में ऐसी कई ऐसी सीटों का जिक्र है, जहां 30 साल से आरक्षण बदला ही नहीं गया। इन सीटों को एक ही जाति या श्रेणी के लिए आरक्षित किए जाने का खुलासा किया गया है। सूत्रों के मुताबिक आयोग द्वारा 2002 से 2017 की अवधि में कराये गए निकायों चुनावों में आरक्षण के लिए अपनाई गई प्रक्रिया का विश्लेषण किया गया है।

 

इसमें आयोग ने पाया कि नगर निकाय अधिनियम में किए गए प्रावधान के मुताबिक मौजूदा चुनाव के लिए कराए गए रैपिड सर्वे और चक्रानुक्रम आरक्षण प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। आयोग ने निकाय चुनाव (Nikay Chunav) की आरक्षण प्रक्रिया को फूलफ्रूफ बनाने के लिए मौजूदा कानून में बदलाव की भी सिफारिश की है।

Related Post

स्वाति मालीवाल का तलाक

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का तलाक, ट्विटर पर लिखी ये बात

Posted by - February 19, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का पति नवीन जयहिंद से तलाक हो गया है। इस बात…

राहुल गांधी ने फिर साधा मोदी सरकार पर निशाना कहा,मोदी किस तरह के हिंदू हैं

Posted by - December 1, 2018 0
उदयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने नोटबंदी,जीएसटी और सर्जिकल…
CM Yogi

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - April 6, 2026 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित…
Khadi Mahotsav

खादी महोत्सव का शुभारम्भ , 21 से 30 नवम्बर तक केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में चलेगी प्रदर्शनी

Posted by - November 20, 2025 0
लखनऊ:- प्रदेश में स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने, परंपरागत कला और खादी आधारित उद्योगों को नए बाजार उपलब्ध कराने तथा…
CM Yogi

प्रदेश में 1,100 अन्नपूर्णा भवनों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण

Posted by - March 2, 2024 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि सरकारी कार्यों में अधिकाधिक टेक्नोलॉजी के उपयोग से आम जनमानस की…