युजवेंद्र चहल को दी गाली

हार के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने युजवेंद्र चहल को दी गाली, रोहित शर्मा भागे

945 0

ऑकलैंड। टी20 क्रिकेट की पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने बेहतरीन फॉर्म जारी रखते हुए ऑकलैंड में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भी न्यूजीलैंड को हरा दिया है। टीम इंडिया ने 7 विकेट से मैच जीत 5 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरे टी20 में कई गलतियां की, लेकिन उनके एक बड़े खिलाड़ी से मैच के बाद भी एक ऐसी गलती हुई। जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है।

https://twitter.com/_MaurizioSarri/status/1221375421159108608

 

ये खिलाड़ी कोई और नहीं मार्टिन गप्टिल हैं, जिन्होंने ऑकलैंड टी20 खत्म होने के बाद भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को गाली दे दी। गप्टिल ने ये हरकत लाइव शो के दौरान की। इस दौरान भारतीय उप-कप्तान रोहित शर्मा भी वहीं मौजूद थे।

गप्टिल ने दी युजवेंद्र चहल को गाली!

दूसरा टी20 मैच खत्म होने के बाद भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे। तभी युजवेंद्र चहल माइक लेकर कीवी ओपनर मार्टिन गप्टिल के पास पहुंचे। चहल ने उनसे पूछा कि कैसे हो? लेकिन गप्टिल ने उन्हें गाली दे दी, वह भी हिंदी में। ये सुनकर पास खड़े रोहित शर्मा चौंक गए और मुंह बंद कर कैमरे और माइक से दूर भाग गए। युजवेंद्र चहल भी गप्टिल के इस हरकत से भौंचक्के रह गए और उन्होंने गप्टिल को बताया कि माइक खुला हुआ है और उनका ये कमेंट लाइव शो में जा रहा है। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी, गप्टिल की ये गाली फैंस के बीच सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई।

भारत सीरीज में 2-0 से आगे

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम को 132 रन पर ही रोक दिया। रवींद्र जडेजा ने 4 ओवर में महज 18 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। बुमराह ने 4 ओवर में 21 रन देकर 1 वकेट लिया। शिवम दुबे ने 16 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। वहीं शार्दुल ठाकुर को 1 विकेट मिला। इसके बाद केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने बल्ले से कमाल दिखाकर न्यूजीलैंड को धराशायी कर दिया। केएल राहुल ने नाबाद 57 और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 44 रन बनाए

Related Post

CM Dhami arrived at the 15th Uttarakhand Mahakauthik held in Noida.

नोएडा में आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक में पहुंचे मुख्यमंत्री

Posted by - December 21, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश में पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक, नोएडा…
Anand Bardhan

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Posted by - March 11, 2026 0
मध्यपूर्व के देशों में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र प्रदेश में एलपीजी एवं ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए…
CM Vishnu Dev Sai

राज्य खेल अलंकरण समारोह का मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारंभ

Posted by - August 29, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) आज गुरूवार को रायपुर के पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयाेजित राज्य खेल…
कोरोनावायरस

पीएम मोदी व राहुल गांधी ने ट्वीट कर अरविंद केजरीवाल को दी बधाई

Posted by - February 11, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली में आम…

दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई पहचान

Posted by - September 26, 2021 0
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शुक्रवार दोपहर को हुई गोलीबारी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने…