Nayab Singh Saini

17 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ नायब सिंह सैनी

357 0

चंडीगढ़। हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के तमाम बड़े पदाधिकारी मौजूग होंगे। बीजेपी राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। सैनी का शपथग्रहण पंचकूला में होगा। इसके लिए 10 बजे का समय निर्धारित किया गया है।

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) की शपथ ग्रहण समारोह के लिए जिला स्तर की समिति तैयारियों में जुटी है. मार्च में, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद सैनी ने यह पद संभाला था। आगामी लोकसभा चुनावों से पहले सैनी की नियुक्ति ने राज्य की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है।

सैनी (Nayab Singh Saini) के ओबीसी समुदाय से होने के चलते, बीजेपी ने राज्य में सामाजिक समीकरणों का ध्यान रखा है। इस सप्ताह, सैनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ बीजेपी नेताओं से मुलाकात की थी. इनके अलावा, उन्होंने केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से भी भेंट की थी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एंटी-इनकंबेंसी भावना को चुनौती देते हुए 48 सीटें जीतीं। चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों के विपरीत, बीजेपी ने बॉर्डरलाइन वाली हालात से बाजी मार ली। कांग्रेस की हार के साथ-साथ जननायक जनता पार्टी (JJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) भी कमजोर पड़ गई. वहीं, इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) सिर्फ दो सीटों पर सिमट गई।

Related Post

IIM- TikTok

अब IIM के स्टूडेंट्स TikTok वीडियो से सीखेंगे मैनेजमेंट के गुर, एमओयू साइन

Posted by - January 17, 2020 0
नई दिल्ली। इंडियन इन्सटीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट(IIM )- इंदौर ने वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक से गुरुवार को पार्टनरशिप करके ट्रेन्ड प्रोफेशनल्स…
CM Nayab Singh Saini

कांग्रेस की झूठ को बिकने नही देंगे भाजपा कार्यकर्ता : नायब सैनी

Posted by - June 20, 2024 0
कैथल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) गुरुवार को यहां त्रिदेव एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में…
Anand Bardhan

राफ्टिंग मैनेजमेंट सेंटर के डिजाइन में पहाड़ी संस्कृति और ग्रीन बिल्डिंग को करें शामिल : मुख्य सचिव

Posted by - June 4, 2025 0
देहरादून :  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में व्यय-वित्त समिति की बैठक आयोजित…

पश्चिम बंगाल: फेफड़ों में संक्रमण के बाद मंत्री साधन पांडे अस्पताल में भर्ती

Posted by - July 17, 2021 0
उपभोक्ता मामले और स्वयं सहायता एवं स्वरोजगार मंत्री साधन पांडे की हालत ‘काफी गंभीर’ है और उन्हें कोलकाता के एक…