National Games

नेशनल गेम्स: वालंटियर पंजीकरण में उछाल, 10 हजार का आंकड़ा पार

214 0

देहरादून। उत्तराखंड में होने वाले 38वें नेशनल गेम्स (National Games) के लिए वालंटियर बनने का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। विभिन्न कॉलेजों के छात्रों से लेकर रिटायर्ड आर्मी अफसरों तक, हर कोई इस मेगा इवेंट में अपनी सेवाएं देने के लिए उत्सुक है। प्रदेश के बाहर से भी बड़ी संख्या में लोग पंजीकरण करा रहे हैं। पंजीकरण का आंकड़ा लगभग दस हजार के पार पहुंच चुका है, जबकि विभाग को केवल दो से ढाई हजार वालंटियरों की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि नेशनल गेम्स (National Games) का आयोजन किसी विभाग का नही, बल्कि ये पूरे उत्तराखंड का है। सभी के सहयोग से उत्तराखंड नेशनल गेम्स का भव्य आयोजन करेगा। मैं सभी से ये आह्वान करता हूं कि इस महा आयोजन के साथ वह किसी न किसी रूप में अवश्य जुड़े। नेशनल गेम्स की मेजबानी मिलना हमारा सौभाग्य है।नेशनल गेम्स सचिवालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सिन्हा के अनुसार, नेशनल गेम्स जैसे बडे़ आयोजन के लिए सभी का सहयोग लिया जा रहा है। वाॅलंटियर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया फिलहाल गतिमान है। वाॅलंटियर नेशनल गेम्स के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाएंगे।

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशांत आर्या ने बताया कि कई रिटायर्ड अफसरों ने भी वाॅलंटियर बनने की इच्छा प्रकट करते हुए रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र व अन्य प्रदेशों से भी रजिस्ट्रेशन कराए जा रहे हैं।

इस तरह बन सकेंगे नेशनल गेम्स (National Games) वाॅलंटियर:

यदि आप नेशनल गेम्स (National Games) में वाॅलंटियर बतौर अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आप खेल विभाग की वेबसाइट 38nguk.in पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह जरूरी है कि आपकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक हो। रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आपके स्तर पर दी गई जानकारी के आधार पर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। रजिस्ट्रेशन कराते वक्त आपको श्रेणियों के दो विकल्प मिलेंगे। इसमें से एक खेल पृष्ठभूमि को इंगित करता विकल्प होगा, जबकि दूसरा विकल्प सामान्य होगा।

वाॅलंटियर बनें या ना बनें, मिलेगा सर्टिफिकेट:नेशनल गेम्स के वाॅलंटियर के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आप विभाग से एक सर्टिफिकेट प्राप्त करने के अधिकारी हो जाएंगे। यह ई-सर्टिकिकेट होगा, जो कि रजिस्ट्रेशन कराने वाले हर एक को दिया जाएगा। वाॅलंटियर बतौर चयनित हो जाने वालों को नेशनल गेम्स 2025 का सर्टिफिकेट अलग से मिलेगा। चयनित वाॅलटियर को विभाग के स्तर पर आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद, उन्हें जरूरत के हिसाब से अलग-अलग जगहों पर तैनात किया जाएगा। स्पोर्ट्स इवेन्ट से लेकर पार्किंग, मेहमानों को लाने-ले जाने से लेकर अन्य तमाम व्यवस्थाओं में वाॅलंटियर सहयोग करेंगे।

पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध:

नेशनल गेम्स के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 25 दिसंबर तय की गई है, लेकिन उच्च शिक्षा विभाग की ओर से तिथि विस्तारित करने का अनुरोध किया गया है। खेल विभाग ने इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। खेल विभाग जनवरी के पहले या दूसरे सप्ताह तक वाॅलंटियर के चयन की प्रक्रिया को पूरा कर लेना चाहता है, ताकि उसी हिसाब से प्रशिक्षण व तैनाती संबंधी कार्य फाइनल किए जा सकें।

Related Post

cm pushkar singh dhami

CM पुष्कर ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत तीन छात्राओं को चेक प्रदान किए

Posted by - November 24, 2021 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami)  ने बुधवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना (Mukhyamantri Vatsalya Yojana) के तहत मुख्यमंत्री…

दिवंगत कार सेवकों के नाम पर होंगी सड़कें, डिप्टी सीएम केशव मौर्य का ऐलान

Posted by - July 7, 2021 0
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रामनगरी अयोध्या में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहाकि प्रदेश में अब राम…
CM Vishnu Dev Sai

आपसे मिले स्नेह के इस ऋण को चुकाने के लिए मेरे पास शब्द भी नहीं: मुख्यमंत्री

Posted by - February 21, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गृह ग्राम बगिया में आयोजित आशीर्वाद…
Bsp chief mayawati

पंचायत चुनाव टाल दिए जाते तो ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की मृत्यु नहीं होती: मायावती 

Posted by - April 30, 2021 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने कोरोना के चलते चुनाव में लगे कर्मचारियों की मौत पर…
CM Dhami

सीएम धामी ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से की विकास कार्यों की समीक्षा

Posted by - March 6, 2023 0
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अल्मोडा, चम्पावत,बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ विधानसभाओं की वर्चुअल बैठक के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा…