N

एन बीरेन सिंह ने ली दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ

699 0

इंफाल: एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) ने आज सोमवार को दूसरे कार्यकाल के लिए इंफाल (Imphal) में मणिपुर (Manipur) के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रविवार को हुई एक बैठक में बीरेन सिंह को सर्वसम्मति से भाजपा (BJP) के विधायक दल का नेता चुना गया, जिसमें पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) और केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने भाग लिया।

भाजपा के राज्य विधायक दल की बैठक से पहले, सिंह ने दिल्ली का दौरा किया और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में 60 सदस्यीय सदन में 32 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल करके भाजपा ने राज्य में सत्ता बरकरार रखी।

यह भी पढ़ें : हार के जीते पुष्कर सिंह धामी, बन गए अगले मुख्यमंत्री

कांग्रेस को पांच और एनपीपी ने सात सीटों पर जीत हासिल की. नागा पीपुल्स फ्रंट को पांच और कुकी पीपुल्स एलायंस को दो सीटें मिली हैं। निर्दलीयों को तीन सीटें मिलीं। राज्य में पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा नेता मणिपुर में सरकार गठन पर चर्चा कर रहे थे।

यह भी पढ़ें : छह दिन के प्रवास पर कशी पहुंचेंगे RSS प्रमुख, इस दिन आएंगे लखनऊ

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

सीएम विष्णु देव साय ने किया ‘मेक इन सिलिकॉन’ संगोष्ठी का शुभारंभ

Posted by - November 7, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) नवा…
sachin vaje

एंटीलिया मामले में NIA का दावा- वाहन में रखे विस्फोटक सामग्री की खरीद वाजे ने की थी

Posted by - March 31, 2021 0
मुंबई । राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) के सूत्रों ने बुधवार को दावा किया कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के…
CM Dhami

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नैनीताल में सतही पार्किंग के लिए दी अस्थायी अनुमति

Posted by - October 14, 2024 0
देहरादून। केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मेट्रोपोल होटल परिसर, मल्लीताल, नैनीताल में खुले स्थान पर सतही पार्किंग के लिए…