Mukhyamantri Special Health Assistance Scheme

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बन रही लोगों के लिए संजीवनी

99 0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना (Mukhyamantri Special Health Assistance Scheme) अब उन परिवारों के लिए संजीवनी बन चुकी है, जिनके लिए गंभीर बीमारियों का खर्च उठाना संभव नहीं होता। इस योजना ने एक बार फिर जशपुर जिले के बगीचा निवासी 48 वर्षीय किसान गणेशराम यादव को नई ज़िंदगी दी है। गणेशराम की दोनों किडनियाँ खराब हो चुकी थीं। कई महीनों से डायलिसिस पर चल रहे गणेशराम की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। डॉक्टरों ने उन्हें किडनी प्रत्यारोपण की सलाह तो दी, लेकिन उपचार का खर्च सुनकर परिवार की उम्मीदें टूटने लगीं। एक किसान परिवार के लिए इतना बड़ा खर्च उठाना असंभव था – परिवार असहाय खड़ा था, और हर दिन जीवन की आस धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही थी।

इसी कठिन समय में उन्हें कुनकुरी सदन के माध्यम से मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना (Mukhyamantri Special Health Assistance Scheme) की जानकारी मिली। परिवार ने तत्परता से पहल की, आवश्यक दस्तावेज़ तैयार किए गए, और बिना किसी जटिल प्रक्रिया के योजना के अंतर्गत उनका पूरा उपचार निःशुल्क स्वीकृत हो गया। गणेशराम को रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में भर्ती कराया गया। उनके उपचार के लिए उनकी 64 वर्षीय माता सरस्वती यादव ने अपने बेटे के लिए निःसंकोच किडनी दान कर दी। इस प्रकार एक माँ ने अपने बेटे को दूसरी बार जीवनदान दिया।

किडनी प्रत्यारोपण सफल रहा, और गणेशराम अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। घर लौटने के बाद उनका परिवार पुनः खुशियों से भर उठा है। स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के पश्चात् गणेशराम अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित निवास में मिले। उनकी आँखों में कृतज्ञता और भावनाओं की नमी थी। मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए गणेशराम ने कहा कि“अगर यह योजना नहीं होती, तो शायद मैं आज ज़िंदा नहीं होता। सरकार ने हमारी जीवन की टूटी हुई आस को फिर से लौटा दिया।”

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गणेशराम और उनके परिवार से आत्मीय मुलाकात करते हुए उनके उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि, “प्रदेश का प्रत्येक नागरिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पाने का अधिकारी है। हमारी सरकार का प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित न रहे यही सच्चे अर्थों में जनसेवा है।”

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना स्वास्थ्य सेवा (Mukhyamantri Special Health Assistance Scheme) के क्षेत्र में मानवीयता और करुणा को नया आयाम दे रही है।

Related Post

CBI

CBI ने DHFL के बैंक ऋण धोखाधड़ी में मुंबई में 15 जगहों पर की छापेमारी

Posted by - June 22, 2022 0
मुंबई: दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DHFL), इसके निदेशक और इसके पूर्व सीएमडी से जुड़े 36,615 करोड़ रुपये के बैंक…
PSI

पीएसआई भर्ती घोटाले में लिप्त दो अधिकारियो को राज्य सरकार ने किया निलंबित

Posted by - July 5, 2022 0
बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार ने सोमवार को पीएसआई (PSI) भर्ती घोटाला मामले में आईपीएस अधिकारी अमृत पॉल को सीआईडी ​​द्वारा गिरफ्तार…
CM Dhami

घटी जीएसटी दरों पर सीएम धामी ने व्यापारियों और जनता से लिया फीडबैक

Posted by - September 26, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने शुक्रवार को देहरादून के पटेलनगर में ‘जीएसटी बचत उत्सव‘ (GST Bachat Utsav)…

42 साल की हुई बीजेपी, राष्ट्र भक्ति के लिए खड़ी है पार्टी

Posted by - April 6, 2022 0
नई दिल्ली: भाजपा (BJP) “राष्ट्र भक्ति” और उसके प्रतिद्वंद्वियों के लिए “परिवार भक्ति” के लिए खड़ी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Savin Bansal

‘‘वॉक फॉर डिस्एबिलिटी’’ में 300 बौद्धिक दिव्यांगजन संग डीएम, सीडीओ ने किया प्रेरित

Posted by - December 6, 2025 0
देहरादून: विश्व दिव्यांग सप्ताह के अवसर पर रफेल होम संस्था द्वारा दिव्यांगजनों के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता बढ़ाने हेतु एक…