Biodiversity

रंग लाया योगी सरकार का प्रयास, उत्तर प्रदेश में पाई गईं सर्वाधिक डॉल्फिन

215 0

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) का प्रयास रंग लाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को गुजरात के गिर राष्ट्रीय उद्यान में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की सातवीं बैठक इस पर मुहर लगी। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने देश में पहली बार नदी डॉल्फिन (Dolphins) अनुमान रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार, देश में नदी डॉल्फिन की कुल संख्या 6,327 है। इसमें सर्वाधिक संख्या के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है।

8 राज्यों की 28 नदियों का किया गया सर्वेक्षण

इस अग्रणी प्रयास में आठ राज्यों की 28 नदियों का सर्वेक्षण किया गया, जिसमें 8,500 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र को कवर करने के लिए 3150 दिन का समय लगा। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई, उसके बाद बिहार, पश्चिम बंगाल और असम का स्थान रहा।

‘योगी का यूपी’ शीर्ष पर

योगी सरकार ने वन, पर्यावरण के साथ-साथ जलीय जंतुओं के संरक्षण पर भी काफी जोर दिया है। इसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश की नदियों में सर्वाधिक डॉल्फिन पाई गईं। उत्तर प्रदेश में 2397 डॉल्फिन (Dolphins) पाई गईं। बिहार में 2220, पश्चिम बंगाल में 815 व असम में 635 डॉल्फिन पाईं गईं।

उत्तर प्रदेश में भी राज्य जलीय जीव है गांगेय डॉल्फिन (Dolphins) 

योगी सरकार ने 17 अक्टूबर 2023 को गंगा डॉल्फिन (Dolphins) को राज्य जलीय जीव घोषित किया है। गांगेय डाल्फिन की उपस्थिति उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, चम्बल, घाघरा, राप्ती, गेरूआ आदि नदियों में पायी गयी है।

Related Post

Mission Shakti

सीएम योगी के मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने भटके लोगों को परिजनों से मिलवाया

Posted by - September 25, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 ( Mission Shakti) अभियान के तहत…
FDI policy amended in Yogi Cabinet

यूपी में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए योगी सरकार की पहल, एफडीआई पॉलिसी में किया संशोधन

Posted by - November 4, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सोमवार को लोकभवन…
CM Yogi worshiped Guru Gorakshanath

सीएम योगी ने किए गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन-पूजन

Posted by - February 8, 2023 0
लखनऊ/अगरतला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) विधानसभा चुनाव के मद्देनजर त्रिपुरा के दो…
CM Yogi laid the foundation stone of biopolymer plant

प्रयागराज में आस्था और कुंभी में निवेश के महाकुम्भ को देश देख रहा : सीएम योगी

Posted by - February 22, 2025 0
लखनऊ: प्रयागराज में महाकुम्भ (Maha Kumbh) के पवित्र स्नान के लिए देश-विदेश के श्रद्धालु उमड़ रहे हैं, वहीं लखीमपुर खीरी…