मनी लांड्रिंग केस: ईडी ने सपा सांसद आजम खां से जेल में की पूछताछ

596 0

सीतापुर। मनी लांड्रिंग के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी नेता आजम खां से प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सीतापुर जेल में पूछताछ की है। वह सीतापुर जेल में बंद हैं और ईडी की टीम उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।

जेल में कई घंटों तक हुई पूछताछ

आजम खान से कई घंटों तक जेल के अंदर पूछताछ की गई। रामपुर सांसद व सपा नेता आजम खां  27 फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में कई मामलों में बंद हैं। मेदांता अस्पताल से 10 सितंबर को वह डिस्चार्ज होकर जेल में आए थे।

बता दें कि इसके पहले बीते सोमवार, मंगलवार और बुधवार को भी ईडी की टीम ने आजम से कई घंटों तक पूछताछ की थी। बीते सोमवार को हाईकोर्ट का आदेश लेकर जेल पहुंची ईडी की टीम ने करीब तीन घंटे तक आजम खां से बंद कमरे में पूछताछ की थी। मंगलवार को फिर ईडी की टीम ने चार घंटे तक लंबी पूछताछ की थी। इसके बाद टीम के अधिकारी शाम चार बजे जेल से चले गए थे।

जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को भी ईडी की टीम में शामिल चंदन पुगलिया व पंकज त्रिपाठी ने आजम खान से पूछताछ की थी।

Related Post

भाजपा के खाते में गया 2019-20 में बेचे गए इलेक्‍टोरल बांड्स का 76% हिस्‍सा, मिले 2555 करोड़

Posted by - August 10, 2021 0
वित्‍तीय वर्ष 2019-20 में बेचे गए इलेक्‍टोरल बांड्स का 76% हिस्‍सा भारतीय जनता पार्टी के खाते में गया है। कुल 3,355…
CM Yogi

संपूर्ण मानवता के कल्याण के मार्ग को प्रशस्त करता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : मुख्यमंत्री योगी

Posted by - June 21, 2024 0
लखनऊ। 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (10th International Yoga Day) के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को राजभवन…
सीएम योगी

इनामी बैंक लुटेरे को मुठभेड़ में मार गिरानी वाली पुलिस टीम को प्रदेश सरकार का इनाम

Posted by - February 24, 2020 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देष पर प्रदेश में कुख्यात अपराधियों की धर-पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के…