mukhtar-ansari

मोहाली कोर्ट ने चिकित्सकीय जांच के अनुरोध वाली मुख्तार अंसारी की याचिका की खारिज

691 0

चंडीगढ़। मोहाली की एक अदालत ने गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की, उनकी चिकित्सकीय जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड के गठन को लेकर जेल अधिकारियों को निर्देश देने के अनुरोध वाली एक याचिका खारिज कर दी है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमआईसी) अमित बख्शी की अदालत ने कहा कि उच्चतम न्यायालय अंसारी की चिकित्सकीय जांच के संबंध में उसकी याचिका पर पहले ही विचार कर चुका है।

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमआईसी) अमित बख्शी की अदालत ने कहा कि उच्चतम न्यायालय मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की चिकित्सकीय जांच के संबंध में उसकी याचिका पर पहले ही विचार कर चुका है।

मोहाली अदालत के न्यायाधीश ने कहा कि 26 मार्च को शीर्ष अदालत के फैसले के बाद रिकॉर्ड पर ऐसा कुछ भी नहीं है जिसमें यह लगे कि आरोपी का फिर से कोई नया चिकित्सा संबंधी मामला हो। न्यायाधीश ने 31 मार्च के अपने आदेश में लिखा कि आरोपी के इलाज के लिए बोर्ड के गठन का अलग से कोई आदेश पारित करने की जरूरत नहीं है।

अंसारी (Mukhtar Ansari) उत्तर प्रदेश में कई मामलों में वांछित है। उसे 2019 के कथित रंगदारी मामले में बुधवार को मोहाली अदालत में पेश किया गया। अदालत लाये जाने के वक्त वह व्हीलचेयर पर था। अंसारी (Mukhtar Ansari) ने अपने वकील राज सुमेर सिंह के माध्यम से जेल अधिकारियों को उसकी ‘गंभीर बीमारियों और जटिलताओं’ की चिकित्सकीय जांच का निर्देश देने का अनुरोध करते हुए एक याचिका दाखिल की थी।

वकील ने यह भी दावा किया कि आरोपी 29 मार्च 2020 को चिकित्सा संबंधी आपात स्थिति से गुजरा था और तब से उसे ‘सीने में तेज दर्द’ की शिकायत रहती है। याचिका में कहा गया है कि अंसारी पहले से ही बीमार चल रहा है और उसे दो बार दिल का दौरा पड़ चुका है। ऐसी आशंका है कि अगर उसे उचित चिकित्सकीय मदद नहीं दी गयी तो बीमारी से उसकी जान जा सकती है। वकील ने अर्जी पर फैसला करने से पहले रूपनगर जेल अधीक्षक से जवाब मांगा है। अंसारी इसी जेल में बंद है।

Related Post

बीजेपी विधायक

बीजेपी विधायक बोले-ऐसा कोई भी बूथ नहीं है जहां मोदी जी ने कैमरा न लगवाया हो

Posted by - April 16, 2019 0
गुजरात। केंद्रीय बाल विकास कल्याण मंत्री व सुल्तानपुर से बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी के बाद गुजरात के फतेहपुरा से बीजेपी…
अजित पवार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार बोले-हम स्थिर सरकार देंगे, पीएम मोदी को कहा शुक्रिया

Posted by - November 24, 2019 0
  मुंबई। महाराष्ट्र में उप मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने के बाद अजित पवार ने पहली बार ट्वीट किया है।…
CM Dhami

सीएम धामी ने राज्यपाल को दी केदारनाथ मार्ग के क्षतिग्रस्त व राहत कार्यों की जानकारी

Posted by - August 6, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से राजभवन में शिष्टाचार…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री ने वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ के मुहूर्त-शॉट का दिया क्लैप

Posted by - October 27, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) से आज रविवार काे उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ में शूट होने वाली वेब…